ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

G20 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज कर रहे बैठक, गोल्डन टेंपल भी टेकेंगे माथा

अमृतसर: सीएम भगवंत मान।G20 सम्मेलन 2023 की मेजबानी भारत कर रहा है। अगस्त महीने में मुख्यमंत्री भगवंत मान के आग्रह के बाद सम्मेलन की कुछ बैठकों को अमृतसर में भी आयोजित किया जाएगा। बीते कुछ सप्ताह से चंडीगढ़ में बैठकों के दौर के बाद शनिवार सीएम मान खुद अमृतसर पहुंचे हैं, जहां वह तैयारियों के लिए निर्देश जारी करेंगे। इसके बाद वह गोल्डन टेंपल भी माथा टेकने के लिए पहुंच रहे हैं।गौरतलब है कि G20 सम्मेलन 2023 का आयोजन भारत में होने जा रहा है। देश भर में 200 से अधिक बैठकें होने वाली हैं। जिनमें G20 से जुड़े देशों के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और सीनियर अधिकारी भारत में इकट्‌ठे हो रहे हैं। अगस्त महीने में सीएम भगवंत मान विदेश मंत्रालय में अधिकारियों से मिले थे। जहां उन्होंने G20 सम्मेलन की बैठकों को अमृतसर में करवाने का आग्रह किया गया था। जिसे भारत सरकार ने मान लिया। अभी यह निर्धारित नहीं है कि अमृतसर में कितनी बैठकें होंगी, लेकिन बैठकों के लिए अमृतसर को तैयार करने का काम शुरू हो चुका है।सीएम मान ने पहली बैठक चंडीगढ़ में की थीचंडीगढ़ में बैठकों का दौरान बीते कुछ महीनों से शुरू हो चुका है। बीते महीने ही सीएम मान ने राज्य के सीनियर अधिकारियों के साथ मुलाकात की थी और अमृतसर को G20 सम्मेलन के लिए तैयार करने को कहा था। सीएम मान की इस बैठक में डीसी अमृतसर भी पहुंचे थे, जिन्हें हिदायतें दी गई थी।बैठक में जिले के सभी सीनियर अधिकारी पहुंचेG20 सम्मेलन 2023 की तैयारियों को लेकर डीसी प्रबंधकी ब्लॉक में बुलाई बैठक में राज्य के सीनियर अधिकारियों के साथ-साथ अमृतसर के सभी आला अधिकारी पहुंच चुके हैं। मीडिया को इस बैठक से दूर रखा गया है। सीएम मान इस दौरान अधिकारियों को डेड-लाइन के साथ जिम्मेदारियां सौंपना चाहते हैं, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमृतसर की पहचान हो सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.