ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बैंक से वापस लौटे थे, रास्ते में रुके तो बदमाशों ने उड़ा लिए कैश

बिलासपुर: टीचर ने इस पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक टीचर दिनदहाड़े उठाईगिरी के शिकार हो गए। उनकी एक्टिवा की डिक्की से बदमाशों ने 75 हजार रुपए पार कर दिया। टीचर बैंक से पैसे निकालकर अपने परिचित के घर मिलने गए थे। इस दौरान उन्होंने रुपयों को डिक्की में रख दिया था। दस मिनट में परिचित से मिलकर बाहर निकले, तब डिक्की का लॉक खुला था और पैसे गायब थे। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।मस्तूरी के नेतानगर निवासी धनंजय तिवारी टीचर हैं। उनकी पोस्टिंग जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम खोरसी स्थित स्कूल में है। शुक्रवार दोपहर वे मस्तूरी के भारतीय स्टेट बैंक पैसे निकालने गए थे। वहां उन्होंने बैंक से 90 हजार रुपए निकलवाया, जिसमें से 15 हजार रुपए को जेब में रखकर बाकी के 75 हजार रुपए को एक्टिवा की डिक्की में डाल दिया था।जोंधरा चौक में परिचित के घर के बाहर खड़ी थी गाड़ीबैंक से पैसे निकालने के बाद टीचर अपने परिचित से मिलने के लिए मस्तूरी के जोंधरा चौक तरफ गए थे। वहां परिचित के घर के सामने गाड़ी खड़ी कर अंदर मिलने चले गए। महज 10 मिनट में टीचर मिलकर बाहर आ गए। इस दौरान उन्होंने एक्टिवा की डिक्की खोलकर देखा, तब उसमें से 75 हजार रुपए गायब मिले। चेक करने पर पता चला कि एक्टिवा की डिक्की का लॉक टूटा हुआ था। उन्होंने इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस को दी। पुलिस चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।बैंक से पीछा कर रहे थे बाइक सवार दो युवकउठाईगिरी के शिकार होने के बाद टीचर को अंदेशा हुआ कि बाइक सवार दो युवक बैंक से उनके पीछे-पीछे आए थे। उन्हें शक है कि पीछा करते आए युवकों ने ही डिक्की का लॉक तोड़कर रुपए चोरी किया है। युवक हेलमेट पहने हुए थे, जिसके कारण टीचर उन्हें पहचान भी नहीं पाए। इधर, पुलिस बैंक में लगे CCTV फुटेज खंगालकर संदेहियों की तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.