ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

72 किलो डोडा चूरा पोस्त और 410 ग्राम अफीम बरामद; SP करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

अंबाला: पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा।हरियाणा के अंबाला में CIA नशा सप्लाई में संलिप्त तस्करों पर नकेल कस कर रही है। CIA ने जिले में पिछले 2 दिन के दौरान कई नशा तस्कर को काबू किया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में नशा बरामद किया है। अंबाला पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कई वारदातों का खुलासा करेंगे।CIA-1 ने नारायणगढ़ रोड पर मंडौर चौक (बलदेव नगर) के पास से सुंदर नगर निवासी रोहित केआर शर्मा को काबू किया है। CIA ने आरोपी की गाड़ी से बरामद 3 कट्‌टों में 72 किलो डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना पंजोखरा में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वहीं, CIA-2 टीम ने अंबाला सिटी के गांव लहारसा मोड से सरस्वती कॉलोनी निवासी पंकज शर्मा को काबू किया है। बताया गया कि आरोपी पंकज शर्मा पिछले लंबे समय से नशे के धंधे में संलिप्त है। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज है। CIA ने आरोपी के कब्जे से अब फिर 410 ग्राम अफीम बरामद की है।आरोपी के खिलाफ अंबाला सिटी थाने में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा भी पुलिस ने कई नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.