ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

5 करोड़ की खरीददारी का अनुमान, बाजारों में रात में भी रही भीड़

हापुड़: कारोबारियों की मानें तो पहले दिन करीब 4 से 5 करोड़ का कारोबार हुआ। अब रविवार को भी जमकर खरीददारी का अनुमान है। वहीं बाजारों में सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध रहे।बाजारों में उमड़ी भीड़धनतेरस पर बर्तन बाजार और सर्राफा बाजार में लोगों की भीड़ रही। ग्राहकों से दोनों बाजार गुलजार रहे। व्यापारियों की मानें तो दोनों बाजारों में करीब डेढ़ करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। इसके अलावा पहले दिन वाहन और इलेक्ट्रोनिक सामान भी लोग घर लेकर पहुंचे।पुलिस बल रहा तैनात।बर्तन बाजार में चम्मच, कटोरी, गिलास, प्लेट, मूर्तियां समेत अन्य सामान आदि की खूब खरीद हुई। एक दुकान पर कई लोग सामान दे रहे थे, फिर भी डिमांड पूरी नहीं कर पा रहे थे। इसके अलावा कपड़ा, साज सजावट, क्रोकरी, गिफ्ट गैलरी, मिष्ठान भंडार आदि की दुकानों पर दिनभर खरीदारी के लिए भीड़ लगी रही। पूरे जिले में करोड़ों का कारोबार हुआ। यह सिलसिला देर तक जारी रहा। लोग खरीदारी करने में मशगूल रहे।चांदी की लक्ष्मी गणेश और सिक्कों की मांगहापुड़ का सर्राफा बाजार गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, चांदी का सिक्का, पायल, बिछिया से गुलजार रहा। अधिकतर ग्राहकों ने इस दिन सोने की अपेक्षा चांदी का सामान अधिक खरीदा। चांदी सिक्का जहां पांच सौ से पांच हजार तक का पसंद किया गया है। वहीं, मूर्ति दो हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक की खूब बिकी। व्यापारी राकेश वर्मा ने बताया कि सर्राफा बाजार में पिछले साल की तुलना में दस फीसदी कारोबार ज्यादा होने की उम्मीद है।बाजारों में बनी रही रौनक।ऑटो सेक्टर में भी बूमऑटो मोबाइल सेक्टर में स्कूटी, बाइक समेत अन्य दुपहिया वाहनों की खरीद पर हेलमेट फ्री दिया जा रहा था, तो वहीं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीद पर चांदी के सिक्के समेत अन्य ऑफर मिल रहे थे। इस ऑफरों को लोगों ने जमकर फायदा उठाया। मुहूर्त के समय के अनुसार ही अपने वाहन शोरूम से बाहर निकाले।महिलाओं की रही भीड़उधर, गोल मार्केट में खासकर महिलाओं ने इस बाजार की रौनक बढ़ाने में अहम भूमिका अदा की। उन्होंने साड़ी, लहंगा चुन्नी, सलवार सूट आदि की खूब खरीदारी की। इसके अलावा घर की साज-सजावट के सामान की भी जमकर खरीदारी हुई। व्यापारी मोनू बांगा ने बताया कि लड़कों ने जहां जींस पैन्ट की खरीद की। वहीं, महिलाओं ने महंगी साड़ियां अधिक पसंद कीं। दो हजार रेंज तक की खूब साड़ी बिकी। कपड़ा बाजार में करीब 70 लाख का कारोबार होने की उम्मीद है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.