ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पूछा- स्कूल जाते हो कि नहीं, कहा- बड़े होकर करना है और बेहतर काम

संभल: संभल में डीएम-एसपी की मानवीय पहल देखने को मिली।संभल में डीएम-एसपी की मानवीय पहल देखने को मिली। दीपावली पर बाजार में फड़ लगाकर दुकानदारी कर रहे बच्चों से दिए और फुलझड़ी खरीदकर उनकी पढ़ाई के बारे में जाना। पूछा कि स्कूल जाते हो की नहीं। इस पर बच्चों ने हां में जवाब दिया। डीएम ने कहा बड़े होकर और बेहतर काम करना है।जिलाधिकारी मनीष बंसल और पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा का दीवाली पर एक बेहद ही मानवीय चेहरा सामने आया। कस्बा बहजोई में डीएम-एसपी ने दीपावली पर दीए बेच रहे बच्चों की मदद कर लोगों का दिल जीत लिया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो छोटे-छोटे बच्चे बैठकर मिट्टी के दीये बेचते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं उनके सामने डीएम-एसपी खड़े हैं। डीएम मनीष बंसल ने दीये बेच रहे बच्चों से पढ़ाई की जानकारी लेकर संतोष जताया।बाजार में दीये बेचने वाले बच्चे से हालचाल लेत डीएम मनीष बंसल।सुरक्षित तरीके से आतिशबाजी जलाकर​​​​​​ मनाएं दीपावलीडीएम मनीष बंसल ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए अपील कि जलते दीए न छोड़ें। सुरक्षित तरीके से आतिशबाजी जलाकर दीपावली मनाएं। एसपी चक्रेश मिश्रा ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन हर वक्त आपके सहयोग के लिए मौजूद है। दीपावली पर मिट्टी के दीयों का प्रयोग करें। ग्रीन पटाखे ही चलाएं। प्रदूषण को कम करते हुए दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.