ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मोबाइल चोरी के शक में खंभे में बांधकर पिटाई का आरोप, SP ने दिया था कड़ी कार्रवाई के निर्देश

आजमगढ़: आजमगढ़ में मोबाइल चोरी के शक में मासूम की खंभे से बांधकर पिटाई करने वाले तीन गिरफ्तार।आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र में एक दिन पूर्व मोबाइल चोरी के शक में मासूम की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले के एसपी अनुराग आर्य ने बरदह थाने के इंस्पेक्टर को फटकार लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया थ। जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। बिजली के खंभे में मासूम की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ। इस मामले में जिले की पुलिस ने आज तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मोबाइल चोरी के शक में घर पर पहुंचे आरोपियों को जब मासूम नहीं मिला तो मैदान में जहां मासूम खेल रहा था वहां से लाकर खंभे से बांधकर तीन घंटे तक पिटाई की गई।आजमगढ़ में मासूम को खंभे से बांधकर मारपीट करने का वीडियो हुआ था वायरल।परिजनों ने दर्ज कराया था मुकदमाइस मामले में पीड़ित के परिजन रामकेश राम ने मुकदमा दर्ज कराया था कि आरोपियों ने मासूम के साथ क्रूरता के साथ मारपीट की थी। एसपी की फटकार के बाद थाने की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने इस मामले में सुरेन्द्र पुत्र श्रीराम, संजय पुत्र रामबली, विजयी पुत्र नन्हकू को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही तमाशा देखने वालों के विरूद्ध भी 120 बी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय पेश किया जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.