ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीड़िता की हालत में सुधार, सीसीटीवी से हुई एक आरोपी की पहचान

कन्नौज जिले में सर्किट हाउस में खून से लथपथ मरणासन्न मिली बालिका की हालत में सुधार है। अभी बालिका बोलने में असमर्थ है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस एक युवक की तलाश में दबिश दे रही है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बता दें कि गुरसहायगंज कस्बा के एक मोहल्ला निवासी गट्टा और बतासा व्यापारी की 14 वर्षीय बेटी रविवार दोपहर करीब 12 बजे बाजार गई थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी थी। छानबीन के दौरान वह सर्किट हाउस में खून से लथपथ मरणासन्न हाल में वह मिली थी।

बालिका का कानपुर के नर्सिंगहोम में इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार बालिका की हालत ठीक है, अभी तक उसने आंखें नहीं खोलीं हैं। वहीं पुलिस ने कस्बा में जगह-जगह सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए छह युवकों से पूछताछ कर रही हैं, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा सका।

एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा। गुरसहायगंज के सर्किट हाउस परिसर में 14 साल की एक बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में दुष्कर्म कर बालिका की हत्या के प्रयास की बात सामने आई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.