ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

10 तस्वीरों में देखिए दीपावली, कहीं छोड़ी गई फुलझड़ी तो कहीं सड़कों पर बिछी पटाखों की चटाई

आजमगढ़: आजमगढ़ जिले में देर रात पटाखा छोड़कर खुशियां मनाते लोग।आजमगढ़ जिले में रोशनी का त्योहार दीपावली धूमधाम के साथ मनाया गया। रात से शुरू हुआ आतिशबाजी का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। जहां एक तरफ बच्चों ने रोशनी और फुलझड़ी जलाकर अपनी खुशियां बांटी वहीं बड़ों ने राकेट से लेकर पटाखों की चटाई बिछाई। खुशियों के इस त्योहार में लोगों ने पटाखे जलाकर अपनी खुशियों का इजहार किया। इस बार लोगों ने कई ऐसे पटाखे और राकेट लाए जो आसमान में जाकर कई रंगों में हो जाते हैं। लोगों ने जमकर आनन्द लिया। देर रात तक जिले में पटाखों से किसी के भी घायल और हताहत न होने के समाचार से यह खुशियां और बढ़ गई। दिवाली की रात आजमगढ़ जिले के सभी देवालयों की भी भव्य और आकर्षक सजावट की गई और लोगों ने जिले की जीवनदायिनी तमसा नदी के किनारे खुशियों के दिए भी जलाए।आजमगढ़ में 10 तस्वीरों में देखिए दीपावली की झलकियां।आजमगढ़ में रात होते ही कुछ इस तरह आसमान में पटाखे फूटते हुए।आजमगढ़ जिले में दीपावली के त्योहार पर कुछ इस तरह से खुशियां मनाते लोग।आजमगढ़ जिले के चौक में कुछ इस तरह से बच्चों और परिजनों ने मनाई दीपावली की खुशियां।आजमगढ़ जिले में देर रात सड़क पर रॉकेट छोड़ने के बाद कुछ इस तरह से नजर आया आसमान का नजारा।आजमगढ़ जिले में कुर्मी टोला में कुछ इस तरह से पटाखे छुड़ाकर मनाई गई खुशियां।आजमगढ़ जिले में दीपावली के त्योहार पर जिले के एसपी ट्रैफिक सुधीर कुमार ने बांधी गरीबों के साथ खुशियां, दिए मिठाई और मोमबत्ती।आजमगढ़ जिले में देर रात चटाई बिछाकर कुछ इस तरह से लिया गया आनंद।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.