ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विंध्याचल से दर्शन कर वापस आ रहा था परिवार, टेम्पो पर चढ़ गया ट्रेलर

आजमगढ़: आजमगढ़ जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की मौत, दो घायल, डिवाइडर पर चढ़ा ट्रेलर।आजमगढ़ मे देर रात हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। निजामाबाद थाना क्षेत्र के वनगांव के रहने वाले लोग विंध्याचल दर्शन दर्शन कर वापस लौट रहे थे। रात्रि को लगभग 12 बजे ठेकमा बाजार के पास पंजाब नेशनल बैंक के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर विपरीत दिशा से आ रहे टेम्पों को रौंदते हुए जाकर दीवार से टकरा गया। इस हादसे में टेंपों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां देर रात ही नेहा (17) पुत्री लालमणि की मौत हो गई। इसके साथ ही इलाज के दौरान आज सुबह कार्तिक (1) पुत्र पंकज और गामा (55) पुत्र विजई जो कि दीदारगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। इनकी भी मौत हो गई। इस हादसे में टेंपो ड्राइवर शिवकुमार पिता दिनेश और पूनम पुत्र राजमिण को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है। गामा मृतकों के रिश्तेदार थे जो कि दर्शन करने अपने रिश्तेदारों के साथ विंध्याचल गए थे।आजमगढ़ जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की मौत, दो घायलों को इलाज के लिए कराया गया भर्ती।ट्रेलर का ड्राइवर कब्जे में दर्ज हुआ मुकदमाइस मामले में श्रीश राज की तहरीर पर बरदह थाने में मुकदमा दर्ज किया था रहा है। बरदह थाने के अपराध प्रभारी शमशेर यादव ने बताया कि ट्रेलर के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। इसके साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त टेम्पो में 10 लोग सवार थे पर पांच लोगों को मामूली चोटें ही आई, जिन्हें मामूली इलाज के बाद छुट़्टी दे दी गई। ट्रेलर की रफ्तार इतनी तेज थी की डिवाइडर से टकराने के बाद टेम्पों को जोरदार टक्कर मारी जिसके बाद जाकर दुकान में भिड़ कर ही रूका।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.