ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्कूल की पानी की टंकी ढही, एक बालक की मौत, तीन गंभीर

आयोग ने कहा – कलेक्टर एवं डीईओ तीन सप्ताह में दें जवाब

आगर मालवा जिले की नलखेडा तहसील के ग्राम गुंजारिया में मिडिल स्कूल की पानी की टंकी भरभराकर गिर गई, जिसके नीचे दबने से एक आठ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। वही, तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें शाजापुर चिकित्सालय रेफर किया गया है। उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार की शाम लगभग 4.30 बजे तहसील के ग्राम गंजारिया में शासकीय माध्यमिक स्कूल की पानी की टंकी अचानक भरभराकर गिर गई। जिसके नीचे वहां खेल रहे चार बच्चे दब गए। जिनमें से एक आठ वर्षीय बालक दीपक पिता मांगीलाल की मौत हो गई, वहीं निशा पिता रमेश बागरी 11 वर्ष, सोना पिता बद्रीलाल बागरी 12 वर्ष एवं सुलोचना पिता रामकरण बागरी 9 वर्ष सभी निवासी गुंजारिया गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा दीपक को मृत घोषित किया गया। इस गंभीर मामले में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री नरेन्द्र कुमार जैन ने कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ), आगर मालवा सहित प्रधानाध्यापक, शासकीय माध्यमिक स्कूल, ग्राम गुंजारिया से तीन सप्ताह में तथ्यात्मक जवाब मांगा है। आयोग द्वारा कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी, आगर मालवा से यह भी पूछा गया है कि क्या शासन द्वारा कोई मुआवजा/सहायता दिया गया है या नहीं ?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.