ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पेंटशॉप की मशीन का गैस कटर से बुलेट खोलते वक्त हादसा; लाखों का नुकसान

रेवाड़ी: बावल की कंपनी में आग की वजह से राख हुआ प्लांट।हरियाणा के रेवाड़ी में औद्योगिक कस्बा बावल स्थित एक फैक्ट्री में पेंटशॉप की मशीने खोलते वक्त आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी भड़की की पूरी फैक्ट्री को अपने आघोष में ले लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानहानी नहीं हुई।मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-5 स्थित किरण उद्योग नाम की फैक्ट्री काफी समय से बंद थी। इस फैक्ट्री को गुरुग्राम के मानेसर के रहने वाले सचिन ने खरीदा था। बुधवार को कंपनी में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। प्लांट मालिक ने बताया कि कुछ समय पहले ही उन्होंने से प्लांट खरीदा था।आग पर काबू पाते दमकल के कर्मचारी।प्लांट खाली करने के लिए किरण उद्योग नाम की फैक्ट्री के कर्मचारी मशीने खोल रहे थे। जैसे ही पेंटशॉप में गैस कटर से बुलेट खोलने की कोशिश की गई तो अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग काफी फैल गई। भीषण होती आग की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। पहले एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग नहीं बुझने पर दूसरी गाड़ी को मौके पर बुलाया गया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.