ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अस्सी घाट पर जुटेंगे दो लाख श्रद्धालु; 6 पंपों से बहाई जा रही मिट्टी

वाराणसी: वाराणसी के अस्सी घाट पर नमामि गंगे की टीम ने साफ-सफाई का काम शुरू हुआ। 28 अक्टूबर से शुरू हो रहे छठ पूजा के मद्देनजर वाराणसी के अस्सी घाट पर साफ-सफाई तेजी से शुरू हो गई है। गंगा में जमे गाद और गंदगी को 6 पंपों को लगाकर बहाया जा रहा है। साफ-सफाई के काम में करीब 10 मजदूरों को लगाया गया है। टारगेट दिया गया है कि 28 अक्टूबर के पहले तक साफ-सफाई का काम पूरा कर लिया जाए। समय कम होने की वजह से अब पूरे 24 घंटे तक मिट्टी हटाने का काम चलाया जाएगा।छठ पूजा के तीसरे दिन 30 अक्टूबर को दो लाख से ज्यादा लोगों के अस्सी घाट पर जुटने का अनुमान है। इसको लेकर नमामि गंगे की टीम एक्टिव हो गई है।नमामि गंगे द्वारा गंगा की साफ-सफाई का काम शुरू हुआ तो निरीक्षण के लिए कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी पहुंचे।दबाव पड़ने पर कैंट विधायक भी पहुंचे अस्सीजनता का दबाव पड़ने के बाद आज कैंट से भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी छठ पूजन की तैयारियों का निरीक्षण करने अस्सी घाट पर पहुंचे। मजदूरों ने उन्हें बताया कि पानी उतरने के बाद घाट पर काम बढ़ गया है। विधायक ने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो। अस्सी घाट पर आरती संचालक श्रवण मिश्रा ने कहा कि 2-3 दिन में घाटों की पूरी साफ-सफाई हो जाएगी। छठ पूजा के पहले तक घाट तैयार हो जाएंगे। मिट्टी हट जाए तो वेदी भी बननी शुरू हो जाएंगी।यह तस्वीर अस्सी घाट की है। गंगा जैसे-जैसे नीचे उतर रहीं हैं, वैसे-वैसे घाटों पर दुश्वारियां छोड़ती जा रहीं हैं।धीमी गति से नीचे जा रहा पानीगंगा का जलस्तर इस बार बहुत धीमी गति से नीचे जा रहा है। गंगा का जलस्तर आज शाम 4 बजे तक 64.26 मीटर तक आया है। हर साल अक्टूबर के मध्य तक गंगा का पानी अपने सामान्य स्तर पर आ जाता था। मगर, ऐसा पहली बार है कि गंगा का पानी अभी भी लबालब भरा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.