ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अनंत सिंह के खास कार्तिक मास्टर पर तेजस्वी ने लगाई मुहर, पटना सीट से लड़ेंगे एमएलसी चुनाव

पटना एमएलसी चुनाव में राजद ने पटना सीट को लेकर बड़ा निर्णय लिया है राजनीतिक प्रतिष्ठा की वाली इस सीट पर मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ़ छोटे सरकार के करीबी कार्तिक सिंह उर्फ़ मास्टर की उम्मीदवारी पर राजद प्रमुख तेजस्वी यादव ने मुहर लगा दी है

वे अपने समर्थकों के बीच कार्तिक मास्टर के नाम से मशहूर हैं. अनंत सिंह जब से राजनीति में आए हैं उसी समय से कार्तिक उनके करीबी रहे हैं. 2005 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कार्तिक मास्टर और अनंत सिंह की दोस्ती परवान चढ़ी बाद में अनंत सिंह के अहम चुनावी रणनीतिकार के रूप में कार्तिक मास्टर को पहचान मिली मोकामा प्रखंड के शिवनार ग्राम निवासी कार्तिक मास्टर की पत्नी रंजना कुमारी वर्ष 2017 से लगातार दो बार मुखिया है

बिहार में 24 सीटों पर एमएलसी का चुनाव होना है. इसमें राजद ने पटना सीट को जीतने के लिए छोटे सरकार पर भरोसा जताया है. दरअसल स्थानीय निकाय से होने एमएलसी चुनाव में पटना स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से अनंत सिंह के अलावा राजद विधायक रीतलाल यादव भी अपने निकटस्थ के लिए टिकट के दावेदार बताये जा रहे थे. लेकिन अंत में तेजस्वी ने अनंत सिंह पर भरोसा जताया

बुधवार को कई राजद नेताओं ने एक मंच पर आकर कार्तिक मास्टर के नाम का समर्थन किया और उन्हें राजद उम्मीदवार के तौर पर पेश किया.

75 सदसीय बिहार विधान परिषद में 24 सदस्यों का निर्वाचन स्थानीय निकाय प्राधिकार क्षेत्र से होता है. सभी 24 एमएलसी का कार्यकाल जुलाई 2021 में पूरा हो चुका है. तब से ये सीटें रिक्त हैं. दरअसल  स्थानीय निकाय प्राधिकार क्षेत्र से कार्यकाल पूरा करने वाले 19 विधान पार्षद हैं, जबकि तीन विधान पार्षद चुनाव लड़कर विधायक बन चुके हैं। वहीं, दो विधान पार्षदों के निधन से सीटें पहले ही रिक्त हो गई थीं. इसमें हरिनारायण चौधरी और सुनील कुमार सिंह थे. कार्यकाल पूरा करने वाले 19 विधान पार्षदों में मनोरमा देवी, रीना यादव, राधाचरण साह, संतोष कुमार सिंह, सलमान रागीब, राजन कुमार सिंह, सच्चिदानंद राय, टुनाजी पांडेय, बबलू गुप्ता, दिनेश प्रसाद सिंह, सुबोध कुमार, राजेश राम, दिलीप जायसवाल, संजय प्रसाद, अशोक अग्रवाल, नूतन सिंह, सुमन कुमार, आदित्य नारायण पांडेय और रजनीश कुमार हैं. वहीं, मनोज कुमार, रीतलाल यादव और दिलीप राय विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर विधायक है

Leave A Reply

Your email address will not be published.