ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

फरीदाबाद: पलवल के हसनपुर का था रहने वाला, पुलिस ने दर्ज किया केस, कर रही मामले की जांच।दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी देने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान पलवल के गांव नाई नंगला निवासी सौरभ के रूप में हुई है। वह यहां रामनगर कॉलोनी नियर बाटा मोड़ के पास किराए पर रहता था।पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता राम प्रसाद ने कहा कि उनका बेटा सौरभ एक निजी कंपनी में डिलीवरी ब्वाय का काम करता था। मंगलवार को अपने रुम में काम को निपटा कर फांसी लगा ली। उनका कहना है कि पड़ोसी ओमप्रकाश की पत्नी ऊषा से पटाखा चलाने के चक्कर मे आपस में कहासुनी हो गई थी। उषा ने उसके पीछे चप्पल लेकर मारने दौड़ी थी। पीड़ित का ये भी आरोप है कि ऊषा ने धमकी दी थी कि मैं तुझे बलात्कार और छेड़छाड़ के केस में फंसा दूंगी। इस बात से सौरभ मानसिक तनाव में आ गया था। सेक्टर 11 पुलिस चौकी ने केस दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.