ब्रेकिंग
कोलकाता रेप केस: क्या आरोपी को बेल दे दें? कोर्ट में CBI के वकील के नदारद रहने पर जज हुईं नाराज हिमाचल प्रदेश: शिमला, सोलन और सिरमौर में बाढ़ की चेतावनी, 47 सड़कों पर यातायात ठप पूर्व IAS अधिकारी पूजा खेडकर पर बड़ा एक्शन, केंद्र सरकार ने किया बर्खास्त लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में गिरी बिल्डिंग, 20 लोग दबे, एक की मौत… SDRF-NDRF मौके पर थाने में पेट्रोल छिड़ककर युवती लगाने लगी आग, लोगों ने बचाया तो बताई कहानी लिस्ट आते ही कांग्रेस में बगावत, राजेंद्र जून, कपूर सिंह नरवाल ने पार्टी को कहा अलविदा भगवान शिव पर दिया गलत बयान, संतों में आक्रोश… अब अनिरुद्धाचार्य ने मांगी माफी हरियाणा: बेटों को MLA बनाने की ख्वाहिश…हुड्डा-सुरजेवाला के दांव पर सोनिया ने लगाया ‘ब्रेक’ 4 परिवार, 45 लाख वोटर्स… जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने के लिए बीजेपी का यह फॉर्मूला क्या है? विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में जाने से क्या बृजभूषण सिंह को मिल पाएगी सियासी संजीवनी?

उत्‍तराखंड : कांग्रेस से निष्कासित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल

देहरादून।  उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। उन्हें पहले अनुशासनात्मक कार्रवाई के रूप में सभी पदों से हटा दिया गया था। इसके बाद किशोर उपाध्‍याय आज भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी उन्हें टिहरी सीट से उम्मीदवार बना सकती है।

भाजपा नेताओं से मिलने पर सभी पदों से हटाया था

बता दें कि बीते दिनों प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री किशोर उपाध्याय को भाजपा के नेताओं से मुलाकात करने पर पार्टी ने उन्हें प्रदेश समन्वय समिति के अध्यक्ष समेत पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। साथ ही इस मामले में आगे भी कार्रवाई के संकेत दे दिए थो। इस संबंध में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने किशोर उपाध्याय को भेजे पत्र में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाए थे।

किशोर उपाध्याय ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा का दामन थाम लिया। माना जा रहा कि पार्टी उन्हें टिहरी से टिकट दे सकती है। कांग्रेस ने हाल में ही उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। तब से ही उनके भाजपा में जाने की चर्चा होती आ रही थी। आज सुबह कांग्रेस ने उन्‍हें छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया था

ज्योति रौतेला को बनाया प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस ने ज्योति रौतेला को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है। बता दे कि सरिता आर्य के पार्टी छोड़ने के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। वहीं, कमलेश रमन, अलका पाल, भागीरथी बिष्ट और मनोरमा डोबरियाल शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष नामित किया है।

ओमगोपाल ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली

ओमगोपाल ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली। आज बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ओमगोपाल को प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई। ओमगोपाल को नरेंद्रनगर से कांग्रेस प्रत्याशी बनाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.