ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गया जंक्शन पर रेलवे अभ्यर्थियों का आंदोलन हुआ उग्र, सुपर फास्ट ट्रेन में लगाई आग, दागे गए आंसू गैस के गोले

गया जिले से सामने आ रही है,जहां RRB-NTPC परीक्षा परिणाम से नाराज अभ्यर्थियों के आंदोलन ने उग्र रूप धारण कर लिया। यहां अभ्यर्थियों ने गया जंक्शन पर जमकर हंगामा किया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान अभ्यर्थियों ने डायवर्ट कर चलाई जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस को निशाना बनाते हुए ट्रेन में जमकर तोड़फोड़ किया है इस दौरान जंक्शन की दूसरी संपत्ति  को भी नुकसान पहुंचाया गया

ट्रेन की दो बोगियों को हुआ नुकसान
बताया जा रहा है कि इस दौरान बड़ी संख्या में उपद्रवी छात्र जंक्शन के प्लेटफॉर्म एक पर पहुंच गए, जहां उन्होंने पूरे स्टेशन पर कब्जा कर लिया। इस दौरान प्लेटफॉर्म के डीडीयू छोर की तरफ के पूरे हिस्से को घेर लिया और पटरी पर जुट गए। वहीं कुछ उपद्रवी परीक्षार्थियों ने इस दौरान डायवर्ट रूट के बाद यहां पहुंची श्रमजीवी एक्सप्रेस को निशाना बनाना शुरू कर दिया और ट्रेन के दो बोगियों को आग के हवाले कर दिया

रेलवे सुरक्षा बल और छात्रों के बीच की गई जमकर पत्थरबाजी इस बीच छात्रों की हजारों की संख्या में गया जंक्शन पर उमड़े रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में आंसू गैस के गोले दागे गए मौके पर पहुंचे गया के एसएसपी आदित्य कुमार भी पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। एसएसपी ने बताया कि रेलवे ने परीक्षा परिणाम को स्थगित कर दिया है साथ ही ग्रुप डी की परीक्षा को भी स्थगित कर दिया है ऐसे में अब इस तरह के विरोध की जरुरत नहीं है एसएसपी ने कहा कि एक ट्रेन को बोगी को जलाया गया है, जिसमें कुछ लोगों की पहचान की गई है. जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है

Leave A Reply

Your email address will not be published.