ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

DA Hike Table: केंद्रीय कर्मचारियों की लगी लॉटरी! बेसिक सैलरी पर महंगाई भत्ता बढ़ने से मिला जबरदस्त एरियर

7th Pay Commission news: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी किया गया. लेकिन, हर लेवल के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता अलग-अलग होता है. बेसिक सैलरी के आधार पर ये तय होता है कि उनके DA में कितना इजाफा हुआ. आइये देखते हैं चार्ट

7th Pay Commission news: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 28 सितंबर को महंगाई भत्ते का ऐलान किया गया. ये ऐलान साल 2022 की पहली छमाही जनवरी से जुलाई के बीच महंगाई के अनुपात में किया गया. 1 जुलाई 2022 से नया महंगाई भत्ता लागू हुआ है. इसमें कर्मचारियों को अब 38 फीसदी की दर से DA का भुगतान हो रहा है. सितंबर में होने वाला ऐलान की वजह से कर्मचारियों को 3 महीने का DA इकट्ठा मिला. कुछ कर्मचारियों को भुगतान सितंबर की सैलरी के साथ हो गया है. वहीं, कुछ का भुगतान अक्टूबर की सैलरी में होगा. लेकिन, महंगाई भत्ता बढ़ने से किस ब्रैकेट में कितना पैसा बढ़ा ये जानने के लिए DA Hike Table जरूर देखनी चाहिए

DA HIKE TABLE- बेसिक सैलरी के मुताबिक कितना बढ़ा महंगाई भत्ता

लेवल-1 से लेकर लेवल-4 तक का चार्ट यहां दिया गया है. इसमें लेवल-1 में 18000 रुपए से लेकर 56900 रुपए की बेसिक सैलरी वालों के महंगाई भत्ते के अंतर को दिखाया गया है.

DA Hike Table Central Government employees gets Mehngai Bhatta increment on Basic Salary 7th Pay Commission news

लेवल-2 में 19900 रुपए की बेसिक सैलरी से लेकर 63200 रुपए की बेसिक सैलरी के अनुपात में महंगाई भत्ते के भुगतान को दिखाया गया है.

DA Hike Table Central Government employees gets Mehngai Bhatta increment on Basic Salary 7th Pay Commission news

लेवल-3 में 21700 रुपए से लेकर 69100 बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का चार्ट दिया गया है.

DA Hike Table Central Government employees gets Mehngai Bhatta increment on Basic Salary 7th Pay Commission news

वहीं, लेवल-4 में 25500 रुपए से लेकर 81100 रुपए की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी को दिखाया है.

DA Hike Table Central Government employees gets Mehngai Bhatta increment on Basic Salary 7th Pay Commission news

ऊपर दी गई सभी टेबल्स में आप या आपके परिवार का कोई सदस्य जिस कैटेगरी में फिट होता है, उसके हिसाब से महंगाई भत्ते का अनुमान लगा सकते हैं.

अगला महंगाई भत्ता कब बढ़ेगा और कितना बढ़ेगा?

अगले महंगाई भत्ते का ऐलान साल 2023 में होगा. इसे 1 जनवरी 2023 से लागू माना जाएगा. हालांकि, ऐलान मार्च में होली के आसपास होगा. 7वें वेतन आयोग के तहत जुलाई से दिसंबर के बीच महंगाई के अनुपात में इसकी बढ़ोतरी तय होगा. इंडस्ट्रियल महंगाई के आंकड़े से पता चलेगा कितना महंगाई भत्ता बढ़ेगा. अभी तक जुलाई और अगस्त के नंबर आए हैं. जुलाई तक AICPI इंडेक्स 130.2 पर पहुंच चुका है. फिलहाल दो महीने के आंकड़ों में 1 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. अगर आगे भी ये बढ़ता है तो निश्चित तौर पर एक बार फिर 3-4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.