व्यापारी, अधिकारी कर्मचारियों ने कार्यक्रम आयोजित कर चढ़ाए फूल
आगर मालवा5 मिनट पहलेअगर कृषि उपज मंडी में वर्षों से कार्यरत लेखापाल राजेश जोशी का 52 वर्ष की आयु में गत 21 अक्टूबर को हार्टअटैक से दुखद निधन हो गया था। शुक्रवार को मंडी में नीलामी कार्य अवकाश के बाद प्रारंभ हुआ तो मंडी कर्मचारी अधिकारी और व्यापारियों के द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर जोशी को श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम में सर्वप्रथम जोशी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए और सामूहिक रूप से वहां श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मंडी सचिव हरगोविंद सोनगरा, मंडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष सतीश मित्तल, मंडी निरीक्षक सुरेश पोरवाल सहित मंडी व्यापारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.