ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गांव छत में जॉइंट ऑपरेशन चलाकर दबोचे, सभी बंबिहा गैंग के शूटर; हथियार बरामद

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने मोहाली के गांव छत में उत्तराखंड माइनिंग ट्रेडर की हत्या करने वाले 2 आरोपी हमलावरों समेत दविंदर बंबिहा गिरोह के 4 शूटरों को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन को एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF), काउंटर इंटेलिजेंस (CI) पंजाब, जिला पुलिस उधम सिंह नगर उत्तराखंड, स्पेशल सेल दिल्ली और जिला पुलिस SAS नगर द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिला मानसा निवासी साधु सिंह, जगदीश सिंह उर्फ ​​दिशा, मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मणि उर्फ ​​चुची, जसप्रीत सिंह उर्फ ​​लॉक के रूप में हुई है।DGP गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक 30 कैलिबर की पिस्टल समेत 2 मैगजीन, 7 जिंदा कारतूस, 9 एमएम की एक पिस्टल समेत एक मैगजीन और तुर्की मेड 9 एमएम मशीन-पिस्टल समेत 3 मैगजीन, इनमें से एक 31 कारतूस की कैपेसिटी वाली मैगजीन, 19 जिंदा कारतूस और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।आरोपियों से बरामद हथियारDGP ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी साधु सिंह व मनप्रीत सिंह ने अपने साथियों सहित मिलकर गैंगस्टर से आतंकी बने अर्शदीप सिंह उर्फ ​​अर्श डल्ला व सुखदूल सिंह उर्फ ​​सुखा दुनेके के निर्देश पर माइनिंग ट्रेडर महल सिंह की हत्या की है। गिरफ्तार अन्य दो आरोपियों ने उन्हें हथियार और रसद सहायता मुहैया कराने सहित मृतक के घर की रेकी की थी।आरोपी पंजाब और पड़ोसी राज्यों में जघन्य अपराध की साजिश रच रहे थे। आरोपियों के खिलाफ जिला SAS नगर स्थित जीरकपुर थाने में IPC, ARMS और PS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.