ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बोले सांसद बृजभूषण, कहा- परिस्थिति के कारण बने मुस्लिम, हम इन्हें दोबारा हिंदू बनाएंगे

गोंडा: कैसरगंज से बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह।गोंडा में कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी के परिवार के लोग पुराने हिंदू हैं। परिस्थितियां ऐसी थीं कि वह मुस्लिम बन गए। हम लोग इनका माइंडवास कराने में जुटे हुए हैं, ताकि इनको हिंदू धर्म में दोबारा लाया जा सके। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नोटों पर लक्ष्मी और गणेश की फोटो वाले बयान पर कहा कि यह सोच ठीक नहीं है। उन्होंने बहुत गंभीर बात कही है। यह जानते हुए कि यह संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल चालाक और सिरफिरे हैं।दरअसल नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय ग्रेण्ड प्रिक्स नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कैसरगंज बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह शामिल हुए थे। इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह बयान दिया। प्रतियोगिता में देश के टॉप-10 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। महिला खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री और पुरूष खिलाड़ियों को कुश्ती संघ इनाम देगा।ग्रेण्ड प्रिक्स नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप में भाग लेते पहलावान।ग्रेण्ड प्रिक्स नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप के दौरान मंच पर मौजूद सांसद बृजभूषण शरण सिंह।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.