ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सो रहे परिवार पर गिरी मकान की छत, मलबे में दबने से मां-बेटी की मौत

ग्वालियर: ग्वालियर शहर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के कृष्णानगर इलाके में बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। जहां दो बेटियों के साथ सो रही मां पर मकान की छत टूटकर गिर गई। इसमें मां -बेटी की मौत हो गई। वहीं एक बेटी घायल हुई है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में शोक व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, उषा शाक्य बल्लू प्रजापति के मकान में किराए से अपने परिवार के साथ रहती थी उसका पति राकेश शाक्य ट्रक ड्राइवर है। यह मकान बल्लू प्रजापति ने करीब 3 साल पहले बनवाया था। बुधवार की रात वह परिवार के अन्य सदस्यों और अपने बच्चों के साथ सो रही थी। तभी रात ढाई बजे के करीब मकान की छत जिसमें बड़े बड़े बीम थे टूटकर गिर गई।। मां बेटी को संभलने का मौका नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रात को ही पड़ोसियों और परिवार के लोगों ने पुलिस को इत्तला कर दी थी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन उन्हें मां बेटी की लाश ही मिली। हादसा कैसे हुआ इसको लेकर स्थिति फिलहाल साफ नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.