ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अभिनेत्री श्वेता तिवारी बोलीं- मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं, गृहमंत्री ने कमिश्रर से मांगी रिपोर्ट

भोपाल: अभिनेत्री श्वेता तिवारी का भगवान को लेकर दिया एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। श्वेता तिवारी ने वेब सीरीज के प्रमोशन में भगवान को लेकर एक विवादित बयान दिया है। श्वेता ने कहा मेरी ब्रा का साइज़ भगवान ले रहे हैं। फैशन से जुड़ी वेब सीरीज के अनाउंसमेंट को लेकर स्टार कास्ट और प्रोडक्शन टीम भोपाल आई थी। उसी दौरान मंच पर एक डिस्कशन कार्यक्रम में मजाक करते-करते श्वेता तिवारी ने यह बात कही।

बता दें कि फैशन से जुड़ी यह ये वेब सीरीज भोपाल में शूट होने वाली है। डिस्कशन कार्यक्रम में श्वेता तिवारी, सौरभ राज जैन, रोहित राय और कंवलजीत सिंह आदि मौजूद थे। श्वेता तिवारी के इस बयान के बाद लोगों का गुस्सा फूट रहा है। लोगों का कहना है कि लोगों का कहना है उन्होंने इस तरह का बयान देकर भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। श्वेता तिवारी को माफी मांगनी चाहिए।


गृहमंत्री बोले- यह कतई बर्दाश्त नहीं होगा
इसके बाद मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक्ट्रेस के विवादित बयान पर सख्त रवैया दिखाते हुए कहा कि इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने भोपाल पुलिस कमिश्नर को मामले की जांच कर चौबीस घंटे में रिपोर्ट देने के निर्देंश दिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.