ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चाइना डोर से फिर हादसा, युवक का हाथ और गला कटा

उज्जैन: प्रतिबंध के बावजूद चाइना डोर के इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है। प्रदेश के अलग अलग जिलों में इससे कटने से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है और बेचने वाले दुकानदारों पर सरकार कार्रवाई भी कर चुकी है फिर भी लोग है कि मान नहीं रहे। उज्जैन में एक बार फिर बुधवार को रेलवे स्टेशन पर बहन को छोड़ने के लिए दोपहिया वाहन से जा रहे युवक के गले में चाइना डोर फंस गई। इसके निकालने के चक्कर में युवक का गला व अंगुली कट गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, करीब एक बजे प्रद्युम्न बैरागी निवासी महालक्ष्मी विहार, मक्सी रोड बड़ी बहन को रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए दोपहिया वाहन से जा रहा था। अरविंद नगर में उसके गले में अचानक चाइना डोर फंस गई । इसे निकालने के दौरान उसका गला व हाथ की अंगुली में चोट लग गई। डोर के कारण कट लगने से खून निकलने लगा था। इस पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। मामले में चिमनगंज पुलिस को शिकायत की गई है। वहीं चाइना डोर में फंसने के कारण जिला अस्पताल में एक पेड़ पर बैठे पांच पक्षियों की भी मौत हो गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.