रैपिड सर्वे में 5.20 लाख पर पहुंची शहरी आबादी, पिछड़ा वर्ग 1.63 लाख
मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के सीमा विस्तार से शहरी आबादी में 1.28 लाख लोगों का इजाफा हुआ है। जिससे शहर की आबादी 3.82 लाख से बढ़कर 5.20 लाख हो गई है। रैपिड सर्वे में शहर में अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रतिशत 31 आया है। इस तरह शहर की OBC आबादी 1.63 लाख मानी जा सकती है। परिसीमन में नगर पालिका परिषद के 10 वार्ड बढ़े।DM की अध्यक्षता वाली कमेटी ने कराया रैपिड सर्वेशहर से सटे 11 गांवों को जोड़कर नगरपालिका परिषद् के सीमा विस्तार के बाद निकाय की पिछड़ी जातियों के परिवारों की जनसंख्या का विवरण जिला प्रशासन ने जारी कर दिया है।प्रमुख सचिव नगर विकास के आदेश पर सीमा विस्तारित भाग में अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या की गिनती के लिए रैपिड सर्वे कराया गया। डीएम चन्द्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में गठित 5 सदस्यीय कमेटी ने रैपिड सर्वे पूर्ण कर आंकड़े जारी कर दिये।शहर में पिछड़ी जातियों के परिवार 25701नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर में सीमा विस्तार के बाद कुल जनसंख्या की गणना के अनुसार 5 लाख 20 हजार 206 लोगों की आबादी का आंकड़ा सामने आया है।इसके साथ ही रैपिड सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार पालिका के नये निर्धारित 60 वार्डों में पिछड़ी जातियों के परिवारों की संख्या 25 हजार 701 है। इन परिवारों में पिछड़ी जातियों के व्यक्तियों की संख्या 1 लाख 63 हजार 284 है।शहरी क्षेत्र में कुल जनसंख्या का 31.39 प्रतिशत हिस्सा पिछड़ी जातियों के लोगों का है। कमेटी ने जो आंकड़े अनंतिम सूचना के रूप में जारी किये हैं, उनमें 08 वार्डों में पिछड़ी जाति के लोगों की संख्या 50 प्रतिशत से ज्यादा है, जबकि 15 वार्ड ऐसे हैं।जिनमें OBC 3 से 4 हजार के बीच हैं। 2 वार्डों में पिछड़ी जाति के परिवारों की संख्या एक हजार से ज्यादा है, इनमें नंबर 4 सरवट-चतुर्थ में 1033 और नंबर 15 अलमासपुर-द्वितीय में 1309 परिवार हैं।पालिका के टाप-10 ओबीसी बाहुल्य वार्डरैपिड सर्वे के आंकड़ों के हिसाब से सर्वाधिक पिछड़ी जाति की जनसंख्या वाले शहर के टाप-10 वार्डों में 04 वार्ड ही ग्रामीण क्षेत्र से आये हैं। इनमें टाप-3 में 2 वार्ड ग्रामीण इलाके से हैं। शहर के टाप-10 पिछड़ी जाति की संख्या वाले वार्डों में वार्ड संख्या 15 अलमासपुर द्वितीय नंबर एक पर है। इस वार्ड में 83.24 प्रतिशत जनसंख्या पिछड़ी जाति के लोगों की है।इसके बाद वार्ड संख्या 57 लद्दावाला प्रथम में 62.92 प्रतिशत, वार्ड संख्या 04 सरवट चतुर्थ में 61.58 प्रतिशत, वार्ड संख्या 52 महमूदनगर प्रथम में 61.03 प्रतिशत, वार्ड संख्या 32 किदवईनगर में 57.53 प्रतिशत, वार्ड संख्या 22 सूजडू द्वितीय में 57.24 प्रतिशत, वार्ड संख्या 60 लद्दावाला तृतीय में 56.26 प्रतिशत, वार्ड संख्या 39 शाहबुद्दीनपुर प्रथम में 51.11 प्रतिशत, वार्ड संख्या 45 मल्हुपुरा प्रथम में 46.76 और वार्ड संख्या 34 प्रेमपुरी प्रथम में 45.95 प्रतिशत पिछड़ी जातियों के लोग निवास कर रहे हैं।अब इस अनन्तिम सूचना को 30 अक्टूबर के बाद अंतिम रूप प्रदान किया जायेगा। इसमें बदलाव की संभावना तो है, लेकिन यह भी दावा किया जा रहा है कि यही अनन्तिम सूचना फाइनल ही हो जाएगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.