एसएसपी प्रशांत अग्रवाल फोर्स के साथ गश्त पर निकले, 25 संदेही पकड़े गए
रायपुर: एसएसपी प्रशांत अग्रवाल फोर्स के साथ गश्त पर निकले। उन्होंने स्टेशन रोड से गश्त शुरू की।राजधानी में शनिवार रात पुलिस ने कांबिंग गश्त किया। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल फोर्स के साथ गश्त पर निकले। उन्होंने स्टेशन रोड से गश्त शुरू की। नर्मदापारा, चूनाभट्ठी, संजय गांधी मार्केट होते हुए तेलघानी नाका की ओर गए। इस दौरान सड़क पर नजर आने वाले संदेहियों को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान तीन युवकों से चाकू मिला। उन्होंने धारदार चाकू कपड़ों में छिपाकर रखा था।गश्त के दौरान 25 लोगों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। उन्हें पकड़कर थाने ले जाया गया। उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस की दो दर्जन टीम ने विधानसभा, मोवा, पंडरी, स्टेशन रोड, गुढियारी, आजाद चौक, पुरानी बस्ती और राजेंद्र नगर में देर रात तक जांच चलती रही। पुलिस के आला अधिकारी खुद टीम के साथ निकले थे। पुलिस ने इस दौरान निगरानी, गुंडा, बदमाश और वारंटियों के घरों की तलाशी ली। उनके संबंध में जानकारी ली गई। चाकूबाजों की धरपकड़ की गई।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.