रीवा में नेशनल हाईवे बनने के बाद 8 नगरों के अंदर की सड़कें हो गई थी जर्जर, 83 करोड़ रुपए मंजूर
रीवा: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दिया बजटकेंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रीवा नेशनल हाईवे के अंदर की सड़कों के लिए 83 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है। वे मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के पत्र पर अमल करते हुए 8 नगरों को जोड़कर पुराने मार्ग को बनाने की स्वीकृत दे दी है।बता दें कि 9 फरवरी 2022 को दिल्ली प्रवास के दौरान विस अध्यक्ष ने नितिन गडकरी से मुलाकात कर सड़कों का प्रस्ताव रखा था। जिसको सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है। 19 अक्टूबर को पत्र भेजकर नितिन गडकरी द्वारा विस अध्यक्ष को सूचित किया है।गौरतलब है कि जिले के हनुमना, मउगंज, देवतालाब, रघुनाथगंज, मनगंवा, रायपुर कर्चुलियान, गुढ़ व चंडिया में हाईवे का बाईपास बनने के बाद नगर के भीतर से होकर गुजरने वाली सड़क जर्जर हालत में थी। इस संबंध में विस अध्यक्ष गिरीश गौतम ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को पत्राचार किया। साथ ही व्यक्तिगत भेंट कर अनुरोध किया गया था।वन टाइम इनवेस्टमेंट योजनाकेंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने इन मार्गों के निर्माण के लिए वन टाइम इनवेस्टमेंट योजना के तहत 83 करोड़ रुपए स्वीकृत दे दी है। केंद्रीय मंत्री ने विस अध्यक्ष को पत्र में यह भी बताया है कि मध्यप्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग को इन सभी सड़कों के निर्माण के लिए जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ करने के लिए भी निर्देशित किया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.