ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मंत्री सिलावट और मंत्री कुशवाहा गोहद, मेहगांव और भिंड में कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

भिंड: प्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट और नर्मदा घाटी विकास विभाग मंत्री भारत सिंह कुशवाह का एक दिवसीय दौरा कार्यक्रम आज सोमवार 31अक्टूवर को है। दोनों में मंत्री ग्वालियर से गोहद आएंगे यहां की कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद गोहद और भिंड में भी कार्यक्रमों में शामिल होंगे।मंत्री सिलावट का दौरामंत्री श्री सिलावट गोहद नगर पालिका क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण करने के उपरांत प्रातः9.45 बजे गोहद से ग्राम सोनी (मेहगांव) के लिए प्रस्थान कर ग्राम सोनी आएंगे। मंत्री श्री सिलावट सोनी ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शिविर का निरीक्षण, पीडीएल दुकान का निरीक्षण, आंगनबाडी केन्द्र का निरीक्षण, प्रधानमंत्री आवास (शहरी/ग्रामीण ) का निरीक्षण करने के उपरांत ग्राम सोनी (मेहगांव ) से भिण्ड के लिए प्रस्थान करेंगे।जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट दोपहर में भिण्ड पहुंचेगें। जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट दोपहर में भिण्ड में संजीवनी क्लीनिक का निरीक्षण, अनुसूचित जाति छात्रावास का निरीक्षण, मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शिविर का निरीक्षण (स्थान-नगर पालिका भिण्ड परिसर में), जल जीवन मिशन के कार्यो का निरीक्षण करेंगे। मंत्री श्री सिलावट दोपहर 2.30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेगे। इसके बाद मंत्री श्री सिलावट दोपहर 3.15 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक सर्किट हाउस पर जिला भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। इसके बाद जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट अपरान्ह 4.15 बजे से सायं 5.15 बजे तक कलेक्टर कार्यालय के सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेगे। इसके उपरांत जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट सायं 5.30 बजे भिण्ड से कार द्वारा ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।ग्वालियर से आएंगे मंत्री कुशवाहाउद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार) एवं नर्मदा घाटी विकास विभाग मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह 31 अक्टूबर 2022 को ग्वालियर से कार द्वारा प्रस्थान कर गोहद आएंगे एवं नर्मदा घाटी विकास विभाग मंत्री श्री कुशवाह जल संसाधन मंत्री सिलावट के साथ गोहद नगर पालिका क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण करने के उपरांत प्रातः9.45 बजे गोहद से ग्राम सोनी (मेहगांव) के लिए प्रस्थान कर ग्राम सोनी आएंगे। नर्मदा घाटी विकास विभाग के मंत्री श्री कुशवाह सोनी ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शिविर का निरीक्षण, पीडीएल दुकान का निरीक्षण, आंगनबाडी केन्द्र का निरीक्षण, प्रधानमंत्री आवास (शहरी/ग्रामीण ) का निरीक्षण करने के उपरांत ग्राम सोनी (मेहगांव ) से भिण्ड के लिए प्रस्थान करेंगे।नर्मदा घाटी विकास विभाग के मंत्री कुशवाह दोपहर में भिण्ड पहुंचेगें। वे दोपहर दोपहर 2.15 बजे तक भिण्ड में संजीवनी क्लीनिक का निरीक्षण, अनुसूचित जाति छात्रावास का निरीक्षण, मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शिविर का निरीक्षण (स्थान-नगर पालिका भिण्ड परिसर में), जल जीवन मिशन के कार्यो का निरीक्षण करेंगे। मंत्री श्री कुशवाह दोपहर 2.30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेगे। इसके बाद मंत्री श्री कुशवाह दोपहर 3.15 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक सर्किट हाउस पर जिला भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। इसके बाद मंत्री श्री कुशवाह अपरान्ह 4.15 बजे से सायं 5.15 बजे तक कलेक्टर कार्यालय के सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेगे। इसके उपरांत नर्मदा घाटी विकास विभाग मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह सायं 5.30 बजे भिण्ड से कार द्वारा ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.