ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बाइक और साइकिल की हुई टक्कर, दो गंभीर घायल

श्रावस्ती: श्रावस्ती के नेशनल हाईवे पर आए दिन कोई न कोई सड़क हादसा होता रहता है। वहीं हादसे में कई बार लोगों की जान तक चली जाती है। कुछ मामलों में लोग गंभीर रूप से घायल भी हो जाते हैं।हालांकि ज्यादातर हादसों में चालक की गलती भी सामने आती है तो वहीं कई बार अन्य कारणों से भी दुर्घटना हो जाती है। इसी क्रम में बीती रात करीब 11 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साइकिल सवार दो किशोर घायल हो गए हैं।साइकिल से हो गई थी टक्करघायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया है। हालांकि दुर्घटना के सही कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक साइकिल और मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर हुई थी। जिससे यह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताते चलें, श्रावस्ती के नेशनल हाईवे के कैलाशपुर मार्ग पर एक बाइक सवार और दूसरी तरफ से आ रहे साइकिल सवार में अचानक से टक्कर हो गई।घायलों का चल रहा है इलाजटक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं साइकिल पर सवार दो किशोर घायल हो गए थे। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम सुजीत कुमार पुत्र मोधे है। जो बहराइच के पयागपुर के रायडीह गांव का निवासी था। वहीं घायल दोनों किशोर श्रावस्ती जनपद के कैलाशपुर के पक्के कुआं के निवासी बताए जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.