ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

त्रस्त ग्रामीण बोले- बरसात में डेढ़ फीट तक भर जाता है पानी, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

जनपद श्रावस्ती की इकौना तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मध्यनगर मनोहरपुर के पास में पीडब्ल्यूडी की जर्जर हो चुकी सड़क को लेकर ग्रामवासी परेशान हैं। इस सड़क को लेकर कई बार नागरिकों ने आवाज उठाई है। लेकिन जर्जर सड़क नही बन सकी है। नागरिकों ने समाधान दिवस में भी शिकायत की है।

नगर पंचायत इकौना के इकौना बुड़नी संपर्क मार्ग से मध्यनगर मनोहरपुर मे जाने वाली पिच मार्ग जर्जर हो चुका है। इस मार्ग पर बना पुल भी बेहद संकरा है। इस मार्ग पर बरसात के मौसम में पानी भर जाता है। जिससे आवागमन बाधित होता है। ग्राम पंचायत के नागरिकों ने बताया कि भलुहिहा दसौदी के इस मार्ग के जर्जर होने के कारण समस्या बनी रहती है। अगर इस मार्ग की मरम्मत हो जाए तो इस ग्राम के नागरिकों को सुविधा मिलेगी। इसकी शिकायत हमने जन प्रतिनिधियों से कई बार की लेकिन इस मामले को उठाया लेकिन आज तक सड़क बन नहीं पाई है।

वहीं ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की स्थित अत्यन्त खराब है। बरसात के मौसम मे पिच मार्ग पर डेढ़ फुट तक पानी भर जाता है। जिससे आवागमन बाधित होता है। सड़क की गिट्टियां उखड़ चुकी हैं। सड़क के जर्जर होने के कारण लोग चोटिल हो जाते है। अगर सडक का निर्माण हो जाये तो इस वार्ड के नागरिको की समस्या दूर हो जायेगी |

ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क के लिए कई बार आवाज उठाई गई है, लेकिन कोई निस्तारण नहीं हुआ है। इकौना मार्ग से बुड़नी तक लगभग साढ़े आठ सौ मीटर तक की दूरी है। इस मार्ग के जर्जर होने के कारण लोगों को समस्या आ रही है। सड़क के बनने से लोगों की समस्या दूर होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.