ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

9 नवंबर को होगा तिलक और श्रृंगार,शाम 5 बजे बाद ही होंगे दर्शन

सीकर: बाबा खाटूश्याम के आज के दर्शन।8 नवंबर को चंद्रग्रहण के चलते सीकर का खाटूश्याम मंदिर पूरे दिन भक्तों के दर्शन के लिए बंद रहेगा। वहीं 9 नवंबर को बाबा खाटू श्याम का तिलक और श्रृंगार किया जाएगा। ऐसे में इस दिन भी शाम 5 बजे ही भक्त मंदिर में दर्शन कर पाएंगे। मंदिर कमेटी ने इसके लिए आदेश जारी किया है।खाटूश्याम मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष कालूसिंह ने बताया कि 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण होने के कारण मंदिर के पट पूरे दिन बंद रहेंगे। अगले दिन 9 नवंबर बुधवार को बाबा खाटूश्याम का तिलक होने के चलते मंदिर शाम 5 बजे ही भक्तों के दर्शनों के लिए खोला जाएगा। ऐसे में भक्त शाम 5 बजे बाद ही दर्शन करने के लिए आए।अक्टूबर में भी बंद हुए थे मंदिर के पटइससे पहले दिवाली के दिन बाबा खाटूश्याम का श्रृंगार और तिलक किया गया था। ऐसे में मंदिर सुबह 4:30 बजे से 5 बजे तक बंद रहा था। 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण के चलते मंदिर पूरे दिन बंद था। इसके बाद 28 अक्टूबर की बाबा खाटूश्याम का तिलक हुआ था। इस दिन भी मंदिर शाम 5 बजे तक बंद रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.