ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर पहुंचीं दादर पुलिस स्टेशन 

एसआरए फ्लैट्स घोटाला मामले में आरोपों का सामने कर रहीं मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। पेडनेकर एसआरए फ्लैट्स घोटाले के सिलसिले में समन मिलने के बाद मुंबई के दादर पुलिस स्टेशन में मंगलवार को पेश हुईं। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पेडनेकर अपनी कानूनी टीम के साथ दादर थाने पहुंचीं थीं। यहां उनसे दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई। वहीं, पूछताछ के बाद पुलिस स्टेशन से बाहर निकलीं पेडनेकर ने कहा कि मैंने पुलिस द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया है। उन्हें कुछ आरोपों के बारे में बताया है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उनपर लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं। शिवसेना नेता पेडनेकर ने आगे कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेंगी।

गौरतलब है कि मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर का नाम एसआरए फ्लैट्स घोटाला मामले में एक आरोपी से पूछताछ के दौरान सामने आया था। इस मामले की जांच दादर पुलिस कर रही है। ये मामला जून में दर्ज  किया गया था। वहीं, पुलिस ने बताया कि पूर्व मेयर पेडनेकर का नाम अभी तक प्राथमिकी में शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में जून से अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.