ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Murder In Love : शादी से इनकार करने पर मारी 9 गोलियां

दिल्ली | उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने वजीरपुर जेजे कॉलोनी में महिला की हत्या में फरार आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रोहित ने पूछताछ में बताया कि एकतरफा प्यार में शादी से इंकार करने पर महिला को नौ गोलियां मारकर हत्या की थी। फिलहाल पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त 9MM की पिस्टल की तलाश कर रही है जिसे आरोपी ने नाले में फेंक दिया था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह वजीरपुर जेजे कालोनी स्थित फ्लैट में सलमा नाम की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भारत नगर थाने में हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया और एसएचओ प्रेम सिंह की देखरेख में टीम ने जांच शुरू की। फुटेज में संदिग्ध के तौर पर रोहित गुप्ता सामने आया जो महिला के घर में आते जाते सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखाई दे रहा था। लेकिन आरोपी सदर बाजार स्थित अपने घर से भी लापता था।
टेक्निकल सर्विलांस के जरिए ढूंढ़ा ठिकाना
दरअसल, रोहित लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। साथ ही उसका फोन भी बंद था। इस बीच स्पेशल स्टाफ के हेडकांस्टेबल सोमवीर ने रोहित के मोबाइल नम्बर की IMEI ढूंढ़ी फिर मोबाइल नंबर का पता किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि इस दौरान आरोपी ताबड़तोड़ पांच नम्बर बदले थे।
वाईफाई का इस्तेमाल कर रहा था
वह अलग-अलग होटलों में रहता था और वहीं के वाईफाई का इस्तेमाल व्हाट्स ऐप कॉल के लिए करता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि टेक्निकल सर्विलांस के जरिए रोहित का ठिकाना सिविल लाइंस इलाके में मिला। इस जानकारी के आधार पर एसआई कुलदीप की टीम ने उसे दबोच लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.