ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बलरामपुर में कुपोषित बच्चों का पुष्टाहार बढ़ाने पर दिया जोर

बलरामपुर: बलरामपुर में नीति आयोग के निर्धारित 42 सूचकांकों पर प्रगति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने मिसिंग डिलीवरी के कारणों का पता लगाते हुए शत-प्रतिशत इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया।आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी की नियमित बैठक किए जाने तथा आशा और आंगनबाड़ी के रिक्त पदों को जनगणना के अनुसार भरे जाने, हर सीएससी–पीएससी एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर पर वेट मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया। शिक्षा क्षेत्र के सूचकांकों की समीक्षा के दौरान उन्होंने पाठ्य पुस्तकों का वितरण सुनिश्चित करते हुए ब्लॉक स्तर पर गठित टीम से निरीक्षण कराए जाने, कक्षा 8 से पास हुए छात्रों का 09 कक्षा में शत-प्रतिशत इनरोलमेंट सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को चिन्हित अति कुपोषित एवं कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार वितरित करते हुए सुपोषित किए जाने, निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्य में तेजी लाते हुए पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया। कृषि सेक्टर के सूचकांकों की समीक्षा के दौरान उन्होंने प्रोडक्टिविटी बढ़ाए जाने, पचपेड़वा की मंडी को इलेक्ट्रॉनिक मार्केट से जोड़े जाने, सब्जियों की खेती का क्षेत्रफल बढ़ाए जाने का निर्देश दिया। जनपद के वेटलैंड एवं जलाशयों के संरक्षण सूचकांक की समीक्षा के दौरान उन्होंने वेटलैंड एवं जलाशयों को मनरेगा से सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार किए जाने का निर्देश दिया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ ज्योति गौतम, डीएफओ, जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद पाठक, डीएसटीओ मोहम्मद नसेह, अपर डीएसटीओ रंजीत कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी, अपर सीएमओ डॉ एके सिंघल, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा, उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडे आदि रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.