ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हादसे के बाद सीपत प्लांट में हंगामा, प्रबंधन ने कहा- जांच होगी

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित NTPC में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां मल्चिंग मशीन की टेस्टिंग करते समय स्टोरेज टैंक फट गया, जिससे एक कर्मचारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कर्मचारी अकेला काम कर रहा था। यहां कर्मचारियों की संख्या ज्यादा होती तो गंभीर हादसा हो जाता। इस हादसे के बाद गुस्साए कर्मचारियों के साथ ही स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और NTPC प्रबंधन पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।जानकारी के अनुसार घटना बुधवार दोपहर की है। गतौरा निवासी नरेंद्र मिश्रा NTPC जूनियर टेक्नीशियन थे। वे रोज की तरह सुबह अपनी ड्यूटी पर पहुंचे थे। काम करते समय अचानक स्टोरेज टैंक में जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस विस्फोट के बाद नरेंद्र मिश्रा के सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।कर्मचारी की मौत के बाद धरना-प्रदर्शन कर लोगों ने मचाया हंगामा।विस्फोट की आवाज सुनकर कर्मचारियों में मची अफरातफरीबताया जा रहा है कि जिस जगह पर नरेंद्र मिश्रा काम कर रहे थे, वे अकेले थे। अचानक विस्फोट की आवाज सुनकर कर्मचारी दहशत में आ गए और इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर बाद कर्मचारी वहां पहुंचे, तब पता चला कि इस हादसे में नरेंद्र मिश्रा गंभीर रूप से घायल पड़े थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रबंधन ने एंबुलेंस से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, उनकी मौत हो चुकी थी।सुरक्षा में लापरवाही का आरोप, भाजपा युवा मोर्चा ने मचाया हंगामाइस हादसे की खबर नरेंद्र मिश्रा के परिजन को दी गई। वहीं हादसे की खबर NTPC कर्मियों और आसपास के लोगों को मिली। तब लोगों की भीड़ NTPC अस्पताल पहुंच गई। यहां भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उन्होंने प्रबंधन पर मामले को दबाने और सुरक्षा उपाय में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया और धरने पर बैठ गए। NTPC के अफसर उन्हें समझाइश देकर शांत कराने की कोशिश करते रहे।भाजपा युवा मोर्चा ने दिया धरना।और कर्मचारी होते तो कइयों की जा सकती थी जानप्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय नरेंद्र मिश्रा अकेले थे। वहां दर्जन भर कर्मचारियों की ड्यूटी लगती है। लेकिन, लंच के समय इधर-उधर गए थे। लौटने पर उन्हें हादसे की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वहां ज्यादा कर्मचारी रहते तो उनकी भी जान जा सकती थी या फिर हादसे का शिकार हो सकते थे।प्रबंधन ने कहा- हादसे की होगी जांचइधर, NTPC के PRO पीआर भारती ने कहा कि सीपत प्लांट में बुधवार दोपहर हादसा हो गया, जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जब ऐश डाइक में गाय के गोबर मल्चिंग के लिए बनाई जा रही सुविधा के लिए परीक्षण किया जा रहा था। तभी मल्चिंग मशीन स्टोरेज टैंक फट गया। इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल सकेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.