ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डोंगरगढ़ विधायक का निवास घेरने की कोशिश; पुलिस के साथ जमकर झूमाझटकी

राजनांदगांव: बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोका। राजनांदगांव जिले में गुरुवार को छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने विरोध-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने डोंगरगढ़ में धरना दिया और विरोध-प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प भी हुई। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ शहर में भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल के निवास का घेराव करने की कोशिश की। बाद में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम डोंगरगढ़ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान लगभग विधायक निवास से 100 मीटर पहले ही पुलिस-प्रशासन ने बैरिकेडिंग करके भाजपा के कार्यकर्ताओं को रोक दिया।बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकती हुई पुलिस।इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस जवानों के बीच जमकर झुमझटकी भी हुई। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने हाथ में गंगाजल रखकर कसम खाई थी कि पूर्ण शराबबंदी छत्तीसगढ़ में लागू की जाएगी, लेकिन उल्टा इसकी खुलेआम बिक्री हो रही है। इससे महिलाओं पर अत्याचार और दुराचार बढ़ता जा रहा है। जिससे छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान हो रहा है।बीजेपी महिला मोर्चा के बैनर तले विरोध-प्रदर्शन।बीजेपी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को लेकर जितने भी वादे किए थे, वो अब तक पूरे नहीं हुए हैं। जिसके विरोध में आज उन्होंने प्रदर्शन किया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं, तो वे भविष्य में उग्र आंदोलन करेंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.