ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एकतरफा प्रेम का मामला, युवती के गले में किया चाकू से वार, फिर लगाई फांसी

दुर्ग: एकतरफा प्रेम में युवती का काटा गलादुर्ग के जामगांव आर थाना क्षेत्र में युवती पर जानलेवा हमला करके खुद फांसी लगाने का मामला सामने आया है। मामला एकतरफा प्रेम संबंध का है। युवक ने पहले युवती के घर जाकर उसके गले में धारदार हथियार से हमला किया। इसके बाद जब वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गई तो खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। हालांकि समय रहते डायल 112 की टीम ने युवती को अस्पताल पहुंचाया जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जामगांव आर पुलिस ने बताया कि घटना ग्राम गबदी की है। वहां रहने वाले श्रवण कुमार नेताम (22 वर्ष) अपने पड़ोस की युवती युवती धनेश्वरी यादव (22 वर्ष) से एक तरफा प्रेम करता था। धनेश्वरी उसे पसंद नहीं करती थी। 1 नवंबर की देर शाम अचानक आरोपी युवती के घर पहुंचा। वह उसकी हत्या करने के लिए अपने हाथ में चाकू नुमा धारदार हिथियार लेकर गया था। वह युवती से कहने लगा कि वह उससे बहुत प्यार करता है। अगर वो उसकी नहीं होगी तो किसी और की भी नहीं होगी। यह कहते हुए उसने धनेश्वरी के गले में वार कर दिया। इससे धनेश्वरी वहीं ढेर हो गई। इसके बाद श्रवण वहां से फरार हो गया।घर के अंदर बैठे धनेश्वरी के माता पिता चींख सुनकर बाहर आए तो बेटी को खून से लतपथ देखा। उन्होंने तुरंत डायल 112 और जामगांव आर पुलिस को फोन करके सूचना दी। जामगांव आर पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंची। इसके बाद आरोपी श्रवण को खोजबीन में जुट गई।पुलिस ने युवक को फंदे से उतारापुलिस श्रवण को पकड़ने के लिए तलाश कर ही रही थी कि उन्हें पता चला कि उसने फांसी लगा ली है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस गबदी गांव के सुनसान क्षेत्र में खेत किनारे पहुंची। वहां कौहा के पेड़ में उसने फांसी लगा ई थी। पुलिस ने उसके शव को नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई करके पीएम के लिए भिजवाया।युवती की हालत सामान्यजामगांव आर थाना प्रभारी राधेश्याम जूरी ने बताया कि युवती का उपचार जारी है। स्थित सामान्य है। घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने फांसी लगा ली थी। उसकी मौत हो गई है। घटना को अंजाम युवक ने एकतरफा प्रेम के चलते दिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.