ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

14 नवंबर से जाप चलाएगी सदस्यता अभियान : अभिजीत सिंह

सदस्यता अभियान को लेकर घोड़ासहन में हुई समीक्षा बैठक

मोतिहारी: जाप सुप्रीमो पप्पू यादव के आह्वान पूर्वी चंपारण जिले के ढाका विधानसभा क्षेत्र से आगामी 14 नवंबर से शुरू होने वाले महा सदस्यता अभियान को लेकर ढाका एवं घोड़ासहन प्रखंड के जन अधिकार पार्टी प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक का आयोजन घोड़ासहन स्थित श्रीपुर के पार्टी कार्यालय में किया गया। इस दौरान पार्टी के संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान को लेकर जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया। जिसमें आगामी 14 नवंबर से ढाका विधानसभा अंतर्गत संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान जिले के वरीय उपाध्यक्ष पवन सिंह के नेतृत्व में चलाने का निर्णय लिया गया। वही बैठक को संबोधित करते हुए जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता अभिजीत सिंह ने कहा कि ढाका विधानसभा में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए आगामी 14 नवंबर से पार्टी के द्वारा महा सदस्यता अभियान एवं संगठन विस्तार किया जाएगा। जिसको लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। समीक्षा बैठक में ढाका विधानसभा अंतर्गत सभी पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहे। मौके पर प्रेम शंकर उपाध्याय, उमेश ठाकुर, अनिल कुमार सिंह, चुन्नू कुमार सिंह, गौरी सिंह, जुलाई पांडे, चंदेश्वर पासवान अजय पासवान, पवन कुमार यादव सुमित कुमार सिंह, रामनरेश राम मोहम्मद नासिर, संजय सिंह, रामबाबू यादव, पवन सिंह, हैमोहन यादव एवं बैजू चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.