ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कांग्रेस विधायक के घर पर आयकर का छापा दूसरे दिन भी जारी

आयकर विभाग की तरफ से झारखंड से कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह के आवास पर की गई छापेमारी शनिवार को दूसरे दिन भी जारी है।विधायक के रांची और पटना स्थित घर पर आयकर अफसरों का डेरा है।हालांकि,इस मामले में विपक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि वह सरकार की ओर से भेजी गई केंद्रीय एजेंसियों से डरती नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के यह कदम झारखंड में लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश हैं और यह सफल नहीं होंगे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कार्यकारी अध्यक्ष बंधू तिर्की ने अपने विधायकों के खिलाफ आयकर की छापेमारी को बदले की कार्रवाई बताया और कहा,‘‘हम किसी से डरने वाले या झुकने वाले नहीं हैं चाहे कितने भी छापे पड़ जाएं।’’उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को अस्थिर करने और गिराने का काम किस प्रकार किया जा रहा है, सभी देख रहे हैं।

राजेश ठाकुर ने कहा,‘‘ जिस प्रकार सिर्फ गैर-भाजपा शासित राज्यों को निशाना बनाया जा रहा है यह कहीं से भी उचित नहीं है। लेकिन जनता सब देख रही है और इसका परिणाम भाजपा को आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा।’’दूसरी ओर विधायक अनूप सिंह ने कहा कि वह छापेमारी में आयकर विभाग को पूरा सहयोग दे रहे हैं,लेकिन यह कार्रवाई उन्हें सिर्फ डराने के लिए की जा रही है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.