ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर 245 पदों पर होनी है नियुक्तियां,आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड  की ओर से निकाली गई मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक है। SAIL आगामी 23 नवंबर, 2022 को इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद कर देगा। अब ऐसे में, जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं,वे आधिकारिक वेबसाइट @sailcareers.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया हाल ही में शुरू हुई थी। कैंडिडेट्स की सुविधा के लिए नीचे डायरेक्ट लिंक दिया है, जिस पर क्लिक करके उम्मीदवार आधिकारिक सूचना को पढ़ सकते हैं।

आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 03 नवंबर 2022

आवेदन की अंतिम तिथि – 23 नवंबर 2022

आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह रिक्तियां मैकेनिकल,Metallurgical, इलेक्ट्रिकल, केमिकल, सिविल इंस्ट्रुमेंटेशन और माइनिंग के लिए उपलब्ध हैं। सेल एमटी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन पोर्टल पर देख सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले सेल की आधिकारिक वेबसाइट यानी sail.co.in पर जाना होगा। इसके बाद, पंजीकृत नहीं होने पर पंजीकरण करें। इसके बाद, अपने खाते में लॉगिन करें। अब आवश्यक इन्फर्मेशन भरकर आवेदन प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से पूरा करें। अब दस्तावेज अपलोड करें। अब भुगतान शुल्क सभी विवरणों को पूरा करने के बाद आवेदन जमा करें। आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।

ये होगी सैलरी

मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 50000 प्रति माह सैलरी दी जाएगी। इसके बाद,प्रशिक्षण पूरा होने के बाद, उन्हें 60000 से 180000 सैलरी मिलेगी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.