ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शाहजहांपुर में 12 करोड़ की स्मैक के साथ बरेली के दो अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

शाहजहांपुर: दोनों पंजाब में ढाबों के किनारे स्मैक बेचा करते थे। शाहजहांपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने तीन किलो स्मैक बरामद की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 12 करोड़ रुपये कीमत बताई गई है।आरोपी बरेली के रहने वाले हैं। नेपाल से सस्ते दामों पर खरीदकर पंजाब में बेचने जाते हैं। वहां के होटलों और ढाबों पर स्मैक की पुड़िया बनाकर महंगे दामों पर बेचकर अच्छा मुनाफा कमाते थे।पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।थाना कटरा प्रभारी धर्मेंद्र कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि, बाइक सवार संदिग्ध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने भारी पुलिस बल के साथ श्मशानघाट के पास घेराबंदी कर दी। बरेली की तरफ से आ रहे बाईक सवार दो युवकों को रोका गया।तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से तीन किलो स्मैक बरामद की। आरोपी शुएब और हबीब खां बरेली के रहने वाले हैं। दोनों तस्करों को पुलिस थाने ले गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि, दोनों लोग स्मैक की तस्करी करते हैं।दोनों नेपाल से सस्ते दामों पर खरीदकर उसको पंजाब में हाइवे किनारे ढाबों पर आने वाले ग्राहकों को महंगे दामों पर बेचते हैं। बाइक से ही पंजाब स्मैक बेचने के लिए जा रहे थे। क्योंकि पंजाब में स्मैक की काफी डिमांड है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि, मुखबिर की सूचना पर दो अंतरराष्ट्रीय स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 12 करोड़ की स्मैक बरामद की है। नेपाल से लाकर पंजाब में बेचा करते थे। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.