ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शराब के नशे में स्टंटबाजी से 3 लोगों को कुचला; एक मरा, 2 अस्पताल में भर्ती

गुरुग्राम: दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में एक ऐसा हैरान करने VIDEO सामने आया है, जिसमें शराब के नशे में चूर रईसजादों ने स्टंटबाजी करते हुए 3 लोगों को कुचल दिया। इसमें एक शख्स की जान चली गई। जबकि दो लोग अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे है। बगैर नंबर की कार में स्टंटबाजी करने वाले 7 लोगों को उद्योग विहार थाना पुलिस ने अरेस्ट कर रिमांड पर लिया है। साथ ही वारदात में प्रयोग की गई दो आर्टिगा गाड़ी भी बरामद कर ली है।घटना रविवार अलसुबह 2 बजे की है। गुरुग्राम के हाईप्रोफाइल इलाके उद्योग विहार में एक वाइन शॉप के सामने 2 आर्टिगा गाड़ी में 8 लोग पहुंचे। सभी ने शराब पी हुई थी। आरोपियों ने पहले वहां पर खड़े कुछ लोगों के साथ झगड़ा किया और फिर सड़क पर स्टंटबाजी शुरू कर दी।गुरुग्राम के उद्योग विहार में खड़े लोगों को कुचलती कार।कूड़ा बीनने वाले की मौतआरोपियों ने काफी देर तक हंगामा किया और फिर स्टंटबाजी के दौरान ही 3 लोगों को बुरी तरह कुचल दिया। जिसमें उद्योग विहार इलाके में कूड़ा बीनने वाले एक शख्स की जान चली गई, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हुई है। 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कुचलते हुए का LIVE VIDEOवारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। स्टंटबाजी के दौरान तीन लोगों को कुचलने की घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि दोनों ही आर्टिगा गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची उद्योग विहार थाना पुलिस और पुलिस के आला अधिकारियों ने गुरुग्राम की सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो आरोपियों का सुराग लग गया।पुलिस की गिरफ्त में 7 आरोपी।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ेइस हत्याकांड को सुलझाना पुलिस के लिए आसान नहीं था, लेकिन पुलिस ने तमाम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आर्टिगा गाड़ी का सुराग लगा लिया और सबसे पहले गुरुग्राम के ही डुंडाहेड़ा गांव निवासी सौरभ शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। सौरभ शर्मा ही आर्टिगा गाड़ी को चला रहा था।2 सगे भाई, एक ADC ऑफिस में कार्यरतइसके बाद उस दिन कार में बैठे सौरभ के किराएदार यूपी निवासी राहुल, बसई निवासी दो सगे भाई रवि व विकास, मुकुल सोनी, लव भारद्वाज के अलावा गुरुग्राम की नई बस्ती में रहने वाले मोहित, जो गुरुग्राम में ही एडीसी ऑफिस में अस्थाई रूप से नौकरी करता है, उसे गिरफ्तार किया गया। जबकि आठवा आरोपी अस्पताल में भर्ती है। झगड़े के दौरान उसे गंभीर चोटें लगी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.