ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मॉडल्स का बढ़ाया हौसला; कहा- ‘महिलाओं में श्रृंगार से आता है कॉन्फिडेंस’

बालोद: बालोद शहर के महादेव भवन में मंगलवार को हुए फैशन शो में विधायक संगीता सिन्हा भी रैंप पर नजर आईं। बालोद ब्यूटी परिवार ने इस फैशन शो का आयोजन किया। विधायक संगीता सिन्हा ने मॉडल का हौसला बढ़ाने के लिए उसका हाथ पकड़कर रैंप वॉक किया।इस मौके पर यहां मुंबई से ब्यूटी हेयर एक्सपर्ट शाहनवाज शेख और छत्तीसगढ़ के हेयर एक्सपर्ट राज श्रीवास भी मौजूद रहे। वहीं संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा के साथ कांग्रेस की महिला सदस्य भी काफी संख्या में मौजूद रहीं। इस दौरान महिलाओं से जुड़े सौंदर्य प्रसाधन (कॉस्मेटिक) की निःशुल्क जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि फैशन और कॉस्मेटिक से महिलाओं को स्वरोजगार भी मिलता है, साथ ही उनके आत्मसम्मान के लिए भी ये जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं अच्छी दिखती हैं, तो उनमें कॉन्फिडेंस भी आता है।ॉ​​​​​मॉडल का हौसला बढ़ाया विधायक ने।विधायक ने किया रैंप वॉकबालोद ब्यूटी परिवार एक समूह है, जिसमें सौंदर्य के बिजनेस से जुड़े लोग सदस्य हैं। इनके आयोजन में विधायक संगीता सिन्हा ने रैंप वॉक कर वहां मौजूद युवतियों और महिलाओं को प्रोत्साहित किया। वहीं विधायक का अंदाज देखकर लोगों ने खूब तालियां बजाईं। वहां मौजूद महिलाओं ने इसे जिले का सबसे खूबसूरत रैंप वॉक कहा। स्थानीय विधायक संगीता सिन्हा अपनी सक्रियता से महिलाओं के लिए आइकन बनकर उभर रही हैं।विधायक संगीता सिन्हा का सम्मान करते आयोजक।महिलाओं के लिए श्रृंगार बहुत कुछविधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि महिलाओं के लिए श्रृंगार उनके मन से लेकर उनके शरीर तक के लिए जरूरी है। उन्होंने वहां मौजूद ब्यूटीशियन से कहा कि आप सब महिलाओं को खूबसूरत इसलिए बनाते हैं, क्योंकि आप खुद खूबसूरत हैं और यह भी एक बड़ा काम है। उन्होंने कहा कि आज हर महिला ब्यूटी पार्लर जाती है और इसका यह अर्थ नहीं है कि हम सिर्फ सुंदर दिखना चाहते हैं, बल्कि इससे उन्हें चेहरे के निखार के साथ ही खुले आसमान में उड़ने की एनर्जी भी मिलती है। उनका आत्मविश्वास बढ़ता है, साथ ही महिलाएं ब्यूटी सलून जाकर कुछ लम्हे अपने सुकून के साथ बिताना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।लगभग 400 प्रतिभागी हुए शामिलइस आयोजन में लगभग 400 प्रतिभागी शामिल हुए। बालोद ब्यूटी परिवार से ब्यूटीशियन खुशबू साहू ने कहा कि फैशन शो का मकसद महिलाओं को सुंदरता के टिप्स देना और उन्हें हमारी यूनिट से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।नवरात्रि में विधायक संगीता सिन्हा ने किया था गरबाविधायक संगीता सिन्हा सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। एक महीने पहले नवरात्रि के दौरान भी विधायक संगीता सिन्हा ने गरबा खेला था। गरबे में लोगों को थिरकता देख विधायक खुद को रोक नहीं पाई थीं और उनके साथ गरबे का आनंद लिया था।’हाय रे सरगुजा नाचे’ पर थिरकी थीं विधायक संगीता सिन्हा।सितंबर के महीने में भी बालोद में आयोजित 22वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक संगीता सिन्हा छत्तीसगढ़ी गीत पर खुद को थिरकने से नहीं रोक पाई थीं। विधायक संगीता सिन्हा और महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया ने बच्चों के साथ जमकर नृत्य किया था। मंत्री और विधायक को झूमता देख जिला पंचायत अध्यक्ष भी उनके साथ थिरकने लगी थीं। दोनों नेताओं ने छत्तीसगढ़ी गीत ‘हाय रे सरगुजा नाचे’ पर नृत्य किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.