दुबई के चित्रकार की प्रदर्शनी 11 नवंबर को लगेगी वाराणसी में; आएंगे CM योगी
वाराणसी: भाजपा के काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदर्शनी का आयोजन 17 नवंबर तक किया जाएगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के सफर को उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 55 पेंटिंग्स के माध्यम से दिखाया जाएगा। यह पेंटिंग्स दुबई में रहने वाले चित्रकार अकबर खान ने तैयार की है। प्रधानमंत्री की जीवन यात्रा पर आधारित इन 55 पेंटिंग्स की प्रदर्शनी सिगरा स्थित रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में 11 नवंबर की सुबह लगाई जाएगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल करेंगे। यह प्रदर्शनी 11 नवंबर से शुरू होकर 17 नवंबर तक चलेगी।अपने साहसिक निर्णयों से पहुंचे PM पद तकभाजपा के काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेशचंद श्रीवास्तव ने बुधवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन का सफर चुनौतियों से भरा रहा है। वह अपने साहसिक निर्णयों से चाय बेचने वाले से लेकर देश के प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवन यात्रा प्रेरणादायी और सीख लेने वाली है।सिगरा स्थित रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के सफर पर आधारित पेंटिंग्स की प्रदर्शनी 11 से 17 नवंबर तक लगाई जाएगी।चित्रकार अकबर खान द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स किसी के भी जीवन में परिवर्तन ला सकती हैं। दुबई में रहने वाले अकबर खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के अलग-अलग पहलुओं को अपने पेंटिंग्स के माध्यम से रेखांकित किया है। यह हम सबके लिए एक बड़ी बात है कि हमारी काशी के सांसद की जीवन यात्रा पर दुबई के चित्रकार ने पेंटिंग्स की श्रृंखला बनाई है।महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि चित्रकार अकबर खान द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स की प्रदर्शनी देश भर में लगाई जा रही है। पेंटिंग्स की प्रदर्शनी के आयोजन का उद्देश्य यह है कि काशी के बुद्धिजीवी समाज और युवा वर्ग के लोग आएं। सभी लोग अपने सांसद और देश के प्रधानमंत्री की जीवन यात्रा से जुड़े अलग-अलग पहलुओं को देख कर उनसे प्रेरणा लें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.