ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ब्रिटेन में मिला दुर्लभ बिल्ली का बच्चा, न मेल है-न फीमेल, हैरानी में पड़े पशु चिकित्सक 

लंदन । ब्रिटेन में बिल्ली का एक ऐसा बच्चा पाया गया है, जो न तो नर है और न ही मादा। यह दुनिया में अबतक का पहला मामला है, इसलिए पशु चिकित्सक भी हैरान हैं और उस पर निगरानी रख रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, बिल्ली के बच्चे में कोई आंतरिक या बाहरी यौन अंग नहीं है। हालांकि, इसे मादा के रूप में ही मान्यता दी गई थी, क्योंकि वॉरिंगटन में कैट्स प्रोटेक्शन रेस्क्यू सेंटर द्वारा इसे रख लिया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह सफेद बिल्ली का बच्चा महज 15 सप्ताह का है। इसका नाम टैबी है। कैट्स प्रोटेक्शन के वरिष्ठ पशु चिकित्स्क अधिकारी फियोना ब्रॉकबैंक ने इसे ऐजनेसिस का मामला बताया है, जब कोई अंग पूर्ण रूप से अनुपस्थिति हो या किसी अंग के भीतर विशिष्ट कोशिकाओं की कमी हो तब उसे ऐजनेसिस कहा जाता है।
ब्रॉकबैंक ने इस स्थिति के बारे में आगे बताते हुए कहा कि कुछ एक्टोपिक ओवेरियन टिश्यू के अंदर छिपे हो सकते हैं, लेकिन यह बेहद असंभव है। यह इतना दुर्लभ है कि इस स्थिति के लिए वास्तव में आमतौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला कोई शब्द नहीं है, हमने और हमारे सहयोगियों ने ऐसा पहले कभी नहीं देखा है।
इस हालत के बावजूद, बिल्ली का बच्चा स्वस्थ है और अब कैट्स प्रोटेक्शन टाइनसाइड एडॉप्शन सेंटर में फिर से रहने जा रहा है। कैट्स प्रोटेक्शन के इंस्टाग्राम पेज ने बिल्ली की खूबसूरत तस्वीर को भी साझा किया है, जिसे यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। केंद्र के प्रबंधक बेनी बेनस्टेड ने कहा कि बिल्ली का बच्चा अच्छी देखभाल और प्रसन्न रहने के लिए है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.