ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कांग्रेस नेता उदित राज ने ईडब्लूएस आरक्षण में एससी, एसटी ओबीसी को शामिल करने का कहा 

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता उदित राज ने ईडब्लूएस आरक्षण को सवर्णों के लिए आरक्षण बताया है। उन्होंने एक समाचार चैनल से कहा कि यह गरीब सवर्णों के लिए नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस फैसले से 50% आरक्षण की सीमा टूट गई है। इसमें SC, ST और OBC समुदाय के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी  शामिल किया जाना चाहिए।
उदित राज ने कहा कि इस जजमेंट में दो जजों जस्टिस ललिता और जस्टिस रविंद्र भट्ट ने कहा कि SC, ST और OBC समुदाय के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी आरक्षण कोटे में शामिल किया जाना चाहिए।उनको नहीं शामिल किया गया इसका मतलब है कि उच्च जाति को आरक्षण दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर हमारी पार्टी का स्टैंड है हम इसका विरोध नहीं करते हैं। आय का क्राइटेरिया रखा गया है 8 लाख। जबकि 5 सदस्य वाले एक सामान्य परिवार की औसत इनकम देश में 72000 है। इसका मतलब यह है कि जो सवर्णों में गरीब हैं उनको इस आरक्षण का फायदा नहीं मिलेगा।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ईडब्ल्यूएस कोटा सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए 50% कोटा को बाधित नहीं करता है।  ईडब्ल्यूएस कोटे से सामान्य वर्ग के गरीबों को फायदा होगा।  ईडब्ल्यूएस कोटा कानून के समक्ष समानता और धर्म, जाति, वर्ग, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर और सार्वजनिक रोजगार में समान अवसर के अधिकार का उल्लंघन नहीं करता है। वहीं जस्टिस रविंन्द्र भट्ट ने कहा कि इस 10% रिजर्वेशन में से एससी/एसटी/ ओबीसी को अलग करना भेदभावपूर्ण है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.