ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अमेरिका में बसे युवक को ढूंढते पहुंचे बदमाश, मां से बदसलूकी और घर में तोड़फोड़

अमृतसर: पंजाब के तरनतारन में अज्ञात युवकों ने एक NRI युवक के घर पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं, घर में रहने वाली बुजुर्ग मां के साथ बदसलूकी की और तोड़फोड़ भी की है। जाते हुए सभी युवक NRI को जान से मारने की धमकियां भी दे गए। फिलहाल पुलिस ने मां के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।घटना की जानकारी देते हुए बुजुर्ग जगदीश कौर।मामला तरनतारन के गांव माड़ी मेघा का है। बुजुर्ग माता जगदीश कौर ने बताया कि उसका बेटा मनजिंदर सिंह अमेरिका में रहता है। वह घर पर अकेली थी, जिस समय हमला किया गया। कुछ अज्ञात युवक घर में घुसे और घर में रखा सामान तोड़ना शुरू कर दिया। जब उन्होंने आरोपियों को ऐसा करने से रोका तो उन्होंने मनजिंदर के बारे में पूछा। उन्होंने साफ बता दिया कि वह यहां नहीं रहता और अमेरिका में है।पहले भी मिलती रही धमकियांजगदीश कौर ने बताया कि उसके बेटे मनजिंदर सिंह को पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं। इसीलिए वह इन सभी से दूर विदेश चला गया था, लेकिन धमकियां मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। अब तो और हद हो गई, हमलावर सीधा घर आ गए।पुलिस ने भी नहीं की सुनवाईजगदीश कौर ने बताया कि पहले भी इसकी शिकायत पुलिस को देते रहे हैं। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसीलिए उन्हें अपने बेटे को विदेश भेजना पड़ा। अब जब वह विदेश है, तो भी उन पर हमले हो रहे हैं। लेकिन पुलिस से अभी भी इंसाफ की उम्मीद नहीं बची। उन्होंने भगवंत मान सरकार से उन्हें इंसाफ दिलाने की अपील की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.