ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बोले- स्टाफ ने इलाज के लिए मांगे पैसे, नहीं देने पर बरती लापरवाही

देवास: लगातार सूर्खियों में रहने वाले जिला अस्पताल की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। यहां आए दिन मरीजों के साथ आने-वाले परिजनों से रुपए की मांग की जाती है। बावजूद इसके इस ओर संबंधित विभाग कोई ध्यान नहीं देता है। सोमवार को जिला अस्पताल में लक्ष्य कार्यक्रम के तहत एक-दो महिला सदस्यों की टीम दिल्ली से पहुंची थी। जो मेटरनिटी वार्ड में प्रसूताओं के बारे में जानकारी जूटा रही थी। वहीं दूसरी ओर मेटरनिटी वार्ड के बाहर प्रसूता के साथ आए परिजनों ने हंगामा कर दिया और जिला अस्पताल के स्टाफ पर इलाज में लापरवाही और रुपए लेने के आरोप लगाए।प्रसूता के परिजनों ने बताया कि जिला चिकित्सालय में पिछले दिनों 10 नवंबर को हिना पति तोसिफ शेख उम्र 30 साल निवासी खारीबावड़ी को डिलीवरी के लिए भर्ती किया गया था। प्रसूता ने एक बालिका को जन्म दिया था। प्रसूता के परिजनों ने आज अस्पताल में जमकर हंगामा किया और वहां के स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाए।प्रसूता के परिजनों का कहना था कि डिलीवरी होने के बाद स्टाफ ने हमसे 2 हजार रुपए की मांग की थी, लेकिन हमने रुपए नहीं दिए। तो यहां के स्टाफ ने प्रसूता का सही इलाज नहीं किया और न टांके लगाए, न ही कोई साफ-सफाई की। जब प्रसूता को तकलीफ हुई तो उसके परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में जमकर स्टाफ को खरीखोटी सुनाई।मामले में सीएमएचओ डॉ. एनपी शर्मा का कहना है कि मेरे पास इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। अगर लिखित शिकायत मेरे पास आती है तो जांच करवाकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.