ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तेज आवाज में म्यूजिक बजाने पर हुए थे जब्त; नहीं भरा 10 हजार का चालान

जींद: हरियाणा के जींद में ऊंची आवाज में म्यूजिक बजाने पर पुलिस ने 3 ट्रैक्टरों को चालान कर जब्त किया था। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को काफी संख्या में पंजाब के किसान स्थानीय किसान नेताओं के साथ ट्रैफिक थाना प्रभारी से मिले। जिन ट्रैक्टरों को इंपाउंड किया गया था, उनके कागजात व आरसी प्रस्तुत कर दी, लेकिन किसानों ने स्पीकर का 10 हजार रुपए चालान भरने से मना कर दिया। किसान थाने में ही धरने पर बैठ गए तो पुलिस ने बाद में ट्रैक्टरों को छोड़ दिया।बता दें कि जींद के एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिए हुए थे कि अगर सड़कों पर ट्रैक्टर के पीछे कान फोड़ म्यूजिक सिस्टम बजता हुआ पाया जाता है तो तुरंत ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई करें। रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउड स्पीकर पर गाने बजाने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक है।पुलिस द्वारा जब्त किए गए ट्रैक्टर।इसके बाद जींद ट्रैफिक पुलिस ने बाइपास पर सफीदों रोड पुल के पास 3 ट्रैक्टरों को म्यूजिक बजाने पर रोका और चालान कर उनको जब्त कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को किसान संगठन भड़क गए। पंजाब के किसान भाकियू नेता रामफल कंडेला की अध्यक्षता में ट्रैफिक थाना प्रभारी संजय कुमार से मिले।यहां किसानों ने जिन ट्रैक्टरों के चालान किए गए थे, उनके आरसी और अन्य कागज पुलिस को पेश किए। ट्रैफिक थाना प्रभारी ने कहा कि ट्रैक्टर के ऊपर ऊंची आवाज में स्पीकर बजाने को लेकर जो चालान किया गया है, वह तो हर हाल में भरना पड़ेगा। यह सुप्रीम कोर्ट की हिदायत के अनुसार किया गया है। जिस पर किसानों ने चालान भरने से मना किया और पुलिस थाने में ही धरने पर बैठ गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.