ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

CM ममता बनर्जी की केंद्र सरकार को चुनौती, बकाया नहीं चुकाया तो GST देना बंद

कोलकाता : भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यदि केंद्र, राज्य सरकार के बकाया को नहीं चुकाता है, तो वह वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) देना बंद कर सकते हैं।

आदिवासी बहुल जिला झारग्राम में एक रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि केंद्र को राज्य का बकाया चुकाना चाहिए या सत्ता छोड़ देनी चाहिए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  ने आरोप लगाया कि केंद्र मनरेगा के तहत फंड को जारी नहीं कर रहा है। उन्होंने आदिवासियों से इसका विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरने को कहा।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  ने आगे कहा, क्या हम बकाया चुकाने के लिए केंद्र के सामने भीख मांगेगे? वे मनरेगा का फंड जारी नहीं कर रहे हैं। भाजपा सरकार को सत्ता छोड़ देनी चाहिए अगर वह बकाया नहीं चुका सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.