ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने वैश्विक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में सहयोग के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया

बाली । विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने मंगलवार को वैश्विक पारंपरिक स्वास्थ्य केंद्र की मेजबानी और निर्माण पर विश्व स्वास्थ्य निकाय के साथ सहयोग करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। ज्ञात हो कि गुजरात के जामनगर शहर में इस साल अप्रैल में प्रधानमंत्री मोदी डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक घेबरेयेसस और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ ने डब्ल्यूएचओ वैश्विक पारंपरिक स्वास्थ्य केंद्र की आधारशिला रखी थी।
डब्ल्यूएचओ के अनुसार, भारत से 25 करोड़ अमरीकी डॉलर के निवेश स्थापित केंद्र का उद्देश्य लोगों और ग्रह के स्वास्थ्य में सुधार के लिए आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से दुनिया भर से पारंपरिक चिकित्सा की क्षमता का दोहन करना है। बाली में चल रहे जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए वहां मौजूद घेबरेयेसस ने ट्वीट किया वैश्विक पारंपरिक स्वास्थ्य केंद्र की मेजबानी व निर्माण के लिये भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया। घेब्रेयसुस ने बाली में जी20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया मंच पर साझा की। डब्ल्यूएचओ के अनुसार दुनिया की लगभग 80 प्रतिशत आबादी पारंपरिक चिकित्सा का उपयोग करती है। आज तक, डब्ल्यूएचओ के 194 सदस्य देशों में से 170 ने पारंपरिक चिकित्सा के उपयोग की सूचना दी है, और उनकी सरकारों ने पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों और उत्पादों पर विश्वसनीय साक्ष्य और डेटा का एक निकाय बनाने में वैश्विक स्वास्थ्य निकाय के समर्थन की बात कही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.